फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aankhon Ki Gustaakhiyan X Review: क्या डेब्यू फिल्म में ही डूबी शनाया की लुटिया? फिल्म पर मिली ऐसी प्रतिक्रिया

Fri, 11 Jul 2025 04:27 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aankhon Ki Gustakhiyan X Review: शनाया कपूर की पहली फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' रिलीज हो चुकी है। दर्शकों ने इसे देखकर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के शुरुआती रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। फिल्म का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है। फिल्म की कहानी रस्किन बॉन्ड की लघु कहानी 'द आईज हैव इट' पर आधारित है। यह फिल्म लोगों को एक अलग ही अनुभव देगी। आइए जानते हैं फिल्म देखकर लोगों ने इसके बारे में क्या कहा है?
विज्ञापन

 

यूजर को पसंद नहीं आया शनाया का अभिनय
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने लिखा है 'सेंसर बोर्ड से पहला रिव्यू। शनाया कपूर की फिल्म में आपका स्वागत है। उनकी परफॉर्मेंस सबसे बुरी रही। यह एक बोरिंग रोमांटिक फिल्म है। निर्माता ने स्क्रिप्ट पर अपने पैसे बर्बाद कर दिए। इसे न देंखें। विक्रांत मैसी भी अच्छे नहीं लग रहे हैं।'
 

यूजर ने बताया औसत से नीचे
एक एक्स यूजर को फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' पसंद नहीं आई है। उन्होंने लिखा है 'मालिक और आंखों की गुस्ताखियां का रिव्यू औसत से कम है।'
 

दर्शक को पसंद आई फिल्म
एक और एक्स यूजर ने लिखा है 'आंखों की गुस्ताखियां देखने में अच्छी है। विक्रांत मैसी ने अच्छा काम किया है। शनाया कपूर ने भी अच्छा काम किया है। उम्मीद है कि फिल्म अच्छी चलेगी।'

फिल्म क्रिटीक ने की तारीफ
फिल्म क्रिटीक कुलदीप गढ़वी ने फिल्म के बारे में लिखा है 'फिल्म ने न सिर्फ मेरे दिल को बल्कि मेरी आत्मा को भी छुआ है। यह एक दिल को छू लेने वाली कहानी है जो धीरे-धीरे खुलती है और आप पर गहरी छाप छोड़ती है। यह शनाया कपूर की पहली फिल्म है, और यह वाकई कमाल की शुरुआत है! विक्रांत मैसी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह प्रतिभा के धनी हैं।'
 
विज्ञापन

फिल्म के बारे में
ख्याल रहे कि विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की अदाकारी वाली फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' में विक्रांत मैसी ने एक दृष्टिबाधित संगीतकार की भूमिका निभाई है। इसमें शनाया कपूर एक थिएटर कलाकार के रूप में अभिनय की शुरुआत करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें