फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Border 2: 'बॉर्डर 2' की स्क्रीनिंग में उमड़े सितारे, इस एक्टर ने छूए सनी देओल के पैर

Sat, 24 Jan 2026 08:05 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Border 2 Screening: जिस दिन फिल्म 'बॉर्डर 2' रिलीज हुई उसी दिन इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। स्क्रीनिंग में कई सेलेब्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। यहां कुछ अच्छे पल भी सामने आए।
विज्ञापन
बॉर्डर 2 स्क्रीनिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

23 जनवरी को सिनेमाघरों में फिल्म 'बॉर्डर 2' रिलीज हुई। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की अदाकारी वाली इस फिल्म को दर्शकों ने पहले दिन खूब प्यार दिया। इसी दिन फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे। इन सभी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन


'बॉर्डर 2' के कलाकारों ने एक-साथ कैमरे के सामने पोज दिए।
 
स्क्रीनिंग में फिल्म के कलाकार सनी देओल और वरुण धवन भी पहुंचे। पहले दोनों गले मिले। फिर वरुण धवन ने सनी देओल के पैर छू लिए। 


स्क्रीनिंग में वरुण धवन ने पैपराजी को पोज दिए। इस बीच वह काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन



स्क्रीनिंग में एक बेहतरीन पल भी देखने को मिला। अहान शेट्टी ने अपने पिता सुनील शेट्टी के साथ पोज दिए।


सादगी भरे अंदाज में फिल्म की एक्ट्रेस सोनम बाजवा स्क्रीनिंग में पहुंचीं। उन्होंने पैप्राजी को पोज दिए।
 
फिल्म के अभिनेता अहान शेट्टी की बहन अथिया शेट्टी और बहनोई केएल राहुल भी स्क्रीनिंग में पहुंचे।
 

स्क्रीनिंग में अहान शेट्टी की मां माना शेट्टी पहुंचीं। अहान शेट्टी ने मां के साथ पोज दिए।
 

Trending Videos
विज्ञापन

कौन हैं 'बॉर्डर 2' के निर्देशक?
आपको बता दें कि फिल्म 'बॉर्डर 2' 1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' का सीक्वल है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें