फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल बीत चुके कब तक जांच होगी? बॉम्बे हाईकोर्ट का पुलिस से सवाल; फिर उठा सुशांत की मैनेजर दिशा का मामला

Thu, 27 Nov 2025 06:14 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Disha Salian Case: पूर्व सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत पांच साल पहले हुई थी, लेकिन अभी तक इसकी जांच पूरी नहीं हुई है। इस पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस से सवाल किया है।
विज्ञापन
दिशा सालियान और बॉम्बे हाईकोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

8 जून, 2020 को दिशा सालियान की अचानक मौत ने सभी को चौंका दिया था। पांच साल से चल रही जांच में अभी तक मुंबई पुलिस ने सिर्फ ये साफ किया है कि ये आत्महत्या थी। इसके बाद की कोई जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इस केस की जांच में हो रही देरी को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस से सवाल किया है। पढ़िए न्यायालय ने क्या कहा है। 

विज्ञापन


बॉम्बे HC ने क्या कहा?
जस्टिस ए एस गडकरी और आर आर भोंसले की बेंच ने कहा, ‘अभी भी जांच क्यों? पांच साल हो गए हैं। किसी की मौत हुई है। आपको बस यह पता लगाना है कि यह सुसाइड था या गैर इरादतन हत्या।’ हालांकि आपको बताते चलें कि कोर्ट की यह टिप्पणी तब आई जब पब्लिक प्रॉसिक्यूटर मानखुंवर देशमुख ने कहा कि मौत की जांच अभी भी जारी है।

वकील देशमुख ने क्या तर्क दिए?
पब्लिक प्रॉसिक्यूटर मानखुंवर देशमुख ने गुरुवार को कोर्ट को बताया कि पुलिस ने घटना के बाद कई मौकों पर याचिकाकर्ता और उनकी पत्नी के बयान रिकॉर्ड किए थे और उन्होंने साफ कहा था कि उन्हें किसी पर कोई शक या संदेह नहीं है।आगे देशमुख ने कहा, 'अब पांच साल बाद, पिता ये बातें उठा रहे हैं।' कोर्ट ने यह भी पूछा कि पुलिस सतीश सालियान (दिशा के पिता) के बयानों की कॉपी और जांच से जुड़े दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स उन्हें क्यों नहीं दे रही है, जो उनका कानून हक है। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा, 'वह पीड़ित के पिता हैं। कोई भी डॉक्यूमेंट जो कानूनी तौर पर इजाजत है, उन्हें दिया जा सकता है।' हालांकि कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 11 दिसंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: 'यकीन नहीं हुआ, लगा जैसे सपना है', काजोल-ट्विंकल के शो पर जेमिमा-शेफाली ने सुनाई वर्ल्ड कप जीत की कहानी

कौन थीं दिशा सालियान?
कर्नाटक के उडुप्पी में जन्मीं दिशा सालियान पेशे से एक सेलिब्रिटी मैनेजर थीं। उन्होंने वरुण शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, भारती सिंह जैसे कई लोकप्रिय कलाकारों के साथ काम किया। इसके अलावा वह कई विज्ञापन एजेंसियों से भी जुड़ी रहीं। वह एक टेलीविजन अभिनेता को डेट कर रही थीं और मृत्यु से कुछ महीने पहले उनकी सगाई भी हुई थी। 8 जून 2020 को दिशा सालियान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इसके एक हफ्ते बाद 14 जून 2020 को सुशांत की मौत हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें