फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boman Irani: बोमन ईरानी ने युवाओं को दी सलाह, कहा- अभिनेता बनने की चाहत रखने वाले पहले कर लें ये काम

Thu, 19 Jun 2025 11:18 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Boman Irani Advice to Actors: अभिनेता बोमन ईरानी ने हाल ही में युवाओं को एक नसीहत दी है। उन्होंने बताया है कि जो लोग अभिनेता बनना चाहते हैं उनको पहले क्या करना चाहिए।
 
विज्ञापन
बोमन ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता बोमन ईरानी ने 44 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 65 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म 'मेहता बॉयज' का निर्देशन किया। बॉलीवुड में देर से शुरूआत करने के लिए जाने जाने वाले अभिनेता बोमन ईरानी ने इस बात से इंकार किया कि बॉलीवुड जल्दी या देर में कामयाबी मौकों पर निर्भर है। 

विज्ञापन


हुनर पर निर्भर है कामयाबी
एएनआई के साथ बातचीत में बोमन ईरानी ने कहा कि बॉलीवुड में देर से या जल्दी कामयाबी मिलना अभिनेताओं पर निर्भर है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अभिनेताओं का काम और उनका हुनर यह तय करता है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में जल्दी या देर में कामयाब होंगे।

सपने के साथ हुनर लेकर आएं
बोमन ईरानी ने कहा 'मुझे नहीं लगता कि किसी को देर से मिली सफलता के लिए बॉलीवुड जिम्मेदार है। बॉलीवुड या भारतीय सिनेमा जल्दी कामयाबी मिलने या देर में कामयाबी मिलने के लिए जिम्मेदार नहीं है। हर इंसान अपनी कामयाबी या नाकामी के लिए खुद जिम्मेदार है। आप अपना भविष्य खुद बनाते हैं। मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं जो लोग सपने लेकर आते हैं, कि जरूर सपने लेकर आएं लेकिन उसके साथ हुनर भी लेकर आएं।'

यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान की गलवान घाटी पर आधारित फिल्म को मिल गई हीरोइन, पहले इस फिल्म में दिखा चुकी हैं जलवे

बोमन ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम @boman_irani
अपना भविष्य खुद बनाएं
अभिनेता ने यूवाओं से कहा 'आप यह मत कहिए कि मैं अभिनेता बनना चाहता हूं। मैंने बहुत कोशिश की। मैंने यहां और वहां ऑडिशन दिए। आपको यह करना पड़ेगा। सवाल ये है कि आप ऑडिशन के लिए क्या लेकर आए हैं? आपने कौन सी ट्रेनिंग की है? क्या आप ड्रामा स्कूल गए, अगर नहीं गए तो क्या आपने खुद से ट्रेनिंग की? आपने कौन सी फिल्में देखीं? आपने कौन सी एक्टिंग की किताबें पढ़ीं? आपने कौन सी वीडियो देखी? आपने कितना रिहर्सल किया? अगर आपने रिहर्सल नहीं किया और आप कहते हो कि आप खूबसूरत हो, तो मैं आपको एक चीज बताता हूं। वह यह है कि आपका हमेशा दिल टूटेगा। इसलिए मैं कहता हूं कि आप अपना भविष्य खुद बनाएं। ये उम्मीद मत करें कि बॉलीवुड आपको कुछ देगा।'
विज्ञापन

अलग-अलग किरदार के लिए जाने जाते हैं ईरानी
बोमन ईरानी सिर्फ अपनी कॉमेडी के लिए ही नहीं, बल्कि वह कई दूसरे तरह के किरदार को निभाने के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने '3 इडियट्स' में कॉलेज डायरेक्टर वायरस का किरदार निभाया। इसके अलावा उन्होंने 'खोसला का घोसला' में एक होशियार कारोबारी का किरदार निभाया। 
'मुन्ना भाई एमबीबीएस' के अभिनेता ने अपनी जिंदगी के अनुभव से नौजवानों को बताया कि अगर आप किसी भी फील्ड में कामयाब होना चाहते हैं तो अपने हुनर पर काम करें।  

बोमन ईरानी का काम
आपको बता दें कि बोमन ईरानी जल्द ही 'डिटेक्टिव शेरदिल' में नजर आने वाले हैं। वह जल्द ही अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें