कपिल शर्मा ने गाया सुंदरकांड
दरअसल, कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने राम नवमी के मौके पर सुंदरकांड का पाठ वाला ऑडियो साझा किया है। इस ऑडियो को कपिल शर्मा ने अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया है। कपिल शर्मा ने इस पोस्ट को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है-रामनवमी के शुभ दिन पर डॉ. धीरज भटनागर द्वारा श्री रामचरितमानस के अब तक के पहले हिंदी अनुवाद पर आधारित सुंदरकांड का गायन कर धन्य महसूस कर रहा हूं। कपिल के इस गायन की उनके यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सुंदर, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-क्या बात है भाई बहुत जानदार। वहीं, एक और यूजर ने कमेंट कर जय श्री राम लिखा। इसी तरह ज्यादातर यूजर्स ने कपिल के इस पोस्ट पर जय श्री राम के कमेंट किए हैं।
मनमोहक रूप रच सोनम ने चुराया सबका दिल