फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka-Parineeti: परिणीति-राघव से मिलने भारत पहुंचेंगी प्रियंका? एक्ट्रेस की मौजूदगी में हो सकता है रोका

Thu, 30 Mar 2023 10:47 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिटाडेल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा परिणीति और राघव से मिलने के लिए भारत आ सकती हैं और इस बीच रोका सेरेमनी भी हो सकती है। 
विज्ञापन
Priyanka-Parineeti-Raghav - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिणीति चोपड़ा इन दिनों आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस को राघव चड्ढा के साथ कई बार स्पॉट किया गया है, जिसके चलते दोनों के रिलेशनशिप में होने की अफवाहें लगातार उड़ रही हैं। खबरों की मानें तो दोनों के परिवारों की मुलाकात भी शुरू हो चुकी है। इस बीच खबर आ रही है कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मुलाकात के लिए भारत पहुंचेंगी। 

विज्ञापन

Priyanka Chopra - फोटो : social media
परिणीति और राघव से मिलने भारत आएंगी प्रियंका
दरअसल, बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल के प्रमोशन के लिए जल्द ही भारत आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका अपनी वेब सीरीज के सिलसिले में मुंबई पहुंचेंगी और इस बीच वह अपनी कजिन सिस्टर परिणीति और उनके दोस्त राघव से भी मुलाकात करेंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार राघव और परिणीति के परिवार वाले एक छोटी सेरेमनी कर सकते हैं। 

Ind की जान्हवी या Pak की सबा, कौन ज्यादा हॉट?
विज्ञापन

Raghav Chadha And Parineeti - फोटो : social media
कई बार एक साथ देखे गए राघव और परिणीति
आपको बता दें कि बीते दिनों परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। इस दौरान दोनों ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ था, जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप में होने की अफवाहें लगातार उड़ रही हैं। इन अफवाहों के बीच आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने एक्ट्रेस और सांसद को बधाई भी दी थी, जिससे उनकी डेटिंग की अफवाहों को और हवा दे दी थी। वहीं, आज दोनों को एक साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर साथ देखा गया है। साथ ही इनके परिवार वालों की मुलाकातों को लेकर भी लगातार बातें जारी हैं। 

Adipurush: ‘आदिपुरुष’ में लक्ष्मण बने सनी सिंह रामनवमी पर हुए भावुक, बोले, जीवन की सबसे बड़ी घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें