फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zubeen Garg: पहली पुण्यतिथि पर फैंस ने मनाया जुबीन गर्ग दिवस, जानें क्या बोलीं गायक की पत्नी गरिमा गर्ग?

Sat, 19 Sep 2026 03:00 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Zubeen Garg death anniversary :  दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग की आज पहली पुण्यतिथि है। इस खास मौके को उनके फैंस ‘जुबीन दिवस’ के रूप में मना रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी गरिमा गर्ग ने बातचीत के दौरान अपना दुख जाहिर किया। जानें क्या कहा गरिमा ने….
विज्ञापन
जुबीन गर्ग - फोटो : फेसबुक@Zubeen Garg
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर जुबीन गर्ग के निधन को एक वर्ष पूरा हो चुका है। असम में गायक जुबीन गर्ग की पहली पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में कमारकुची स्थित जुबीन क्षेत्र में तीन दिवसीय जुबीन दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसी दौरान जुबिन की पत्नी गरिमा गर्ग एक बातचीत के दौरान भावुक हो गईं। 

विज्ञापन


पति जुबिन पर क्या बोलीं गरिमा? 
सिंगर जुबीन गर्ग का अचानक हादसे में दुनिया छोड़ जाना उनके फैंस और परिवार के लिए काफी बड़ा शॉक था। उनकी निधन के एक साल बीत जाने पर उनकी पत्नी ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, ‘मैं उन्हें हर जगह देखती हूं, और वे यहां इसलिए हैं क्योंकि देखिए लोग किस तरह से आए हैं, वे इस बात पर ध्यान नहीं दे रहे हैं कि वे किस पृष्ठभूमि से हैं, उनका धर्म क्या है, या उनकी कोई भी मान्यता क्या है। वे इंसान बनकर आए हैं। यहां हम सिर्फ लोगों को देख सकते हैं, और यही उनका दर्शन, उनकी विचारधारा और एक खूबसूरत असम के लिए उनका सपना है। तो यही हमें यहां मिल रहा है, भले ही थोड़े से रूप में, लेकिन हर कोई उनके प्रति प्रेम और सम्मान के साथ यहां आया है।’

जुबीन गर्ग - फोटो : सोशल मीडिया

बरसी की जगह फैंस मना रहे दिवस 
आगे अपनी बातचीत में गरिमा गर्ग ने कहा, ‘उनके फैंस ने उन्हें अपने दिल में बसा रखा है और उनकी विचारधारा, उनकी सोच को उसी तरह आगे बढ़ा रहे हैं। यही तो हम सब चाहते हैं। यही सबका सपना है। इसलिए असम के लोग जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार नहीं मना रहे हैं। वे जुबीन दिवस मना रहे हैं। जुबीन तो सिर्फ उत्सव के लिए हैं। जुबीन हमेशा रचनात्मकता की बात करते थे। वे हमेशा सकारात्मकता की बात करते थे।’

दिवंगत जुबीन गर्ग, गरिमा गर्ग - फोटो : सोशल मीडिया

जुबिन की मुश्किलों के बारे में बताया
दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा गर्ग ने अपने इंटरव्यू में कहा, ‘जीवन में उन्होंने चाहे जिस भी परिस्थिति का सामना किया हो, चाहे दुख हो, अवसाद हो, या कुछ भी, उन्होंने अपनी आंतरिक शक्ति को कला में बदल दिया। वे अक्सर कहते थे कि शक्ति, ऊर्जा कभी नष्ट नहीं होती। यह केवल अपना रंग, अपना रूप बदलती है। और यही शक्ति अब हमारे भीतर विशाल रूप में ज़ुबीन के रूप में मौजूद है। वे हम सब में समाए हुए हैं। हमारे साथ जुबीन के हजारों-लाखों प्रशंसक जुड़े हुए हैं।’

विज्ञापन

जुबीन गर्ग - फोटो : सोशल मीडिया

कैसे हुई की जुबीन गर्ग की मौत? 

  • जुबीन गर्ग का 19 सितंबर, 2025 को सिंगापुर में निधन हुआ था। 
  • 52 वर्ष की आयु में उनके दुनिया छोड़ जाने से फैंस काफी सदमे में थे। 
  • उनकी मौत की असली वजह जानने के लिए अदालत में मुकदमा दायर किया गया। 
  • इस दौरान मौत से संबंधित सभी परिस्थितियों और साक्ष्यों की जांच की गई थी। 
  • हालांकि अंत में कहा गया कि यह एक आकस्मिक घटना थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें