फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान अंश: निर्माता ने सुनाई फिल्म के संघर्ष की कहानी, कहा- सोचा नहीं था कि 'टॉक्सिक' के सामने टिक पाएंगे

Sat, 19 Sep 2026 02:57 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hanuman Ansh: 'हनुमान अंश' की निर्माता ने बताया है कि उन्होंने नहीं सोचा था कि वह 'टॉक्सिक' के सामने टिक पाएंगी। उन्होंने इस बारे में बात की है कि फिल्म ने कैसे-कैसे मुश्किल दौर देखे हैं।
 
विज्ञापन
हनुमान अंश, टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महज दो करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर एक सरप्राइज हिट साबित हुई है। आध्यात्मिक गुरु नीम करौरी बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित फिल्म की निर्माता रागिनी सोना ने फिल्म के मुश्किल थिएट्रिकल सफर के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और यश की 'टॉक्सिक' के आने के बाद दूसरे हफ्ते में 'हनुमान अंश' की स्क्रीन की संख्या में भारी कमी आई। मगर टीम ने फिल्म को चलाए रखने के लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन

घट गई स्क्रीन की संख्या
स्क्रीन से बातचीत में रागिनी सोना ने कहा कि फिल्म का पहला हफ्ता उम्मीद के मुताबिक रहा और 'हनुमान अंश' 350 सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, दूसरे हफ्ते में दो बड़ी फिल्मों, 'आवारापन 2' और 'टॉक्सिक' के रिलीज होने के बाद फिल्म की स्क्रीन की संख्या घटकर सिर्फ 25-30 रह गई। स्क्रीन की संख्या में भारी गिरावट के बावजूद, फिल्म के बिजनेस में कोई कमी नहीं आई। इससे टीम को उम्मीद जगी। फिर भी, वे इस बात पर बंटे हुए थे कि फिल्म को सिनेमाघरों में चलाया जाए या नहीं।

हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब
किस बात के लिए माने डिस्ट्रीब्यूटर्स?
रागिनी ने बताया कि उन्होंने और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने आखिरी पल में फिल्म को सिनेमाघरों में जारी रखने का फैसला किया और अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स को इसकी जानकारी दी। वो इस फैसले का समर्थन करने के लिए सहमत हो गए। बाकी लोगों को मनाने में उन्हें कुछ समय लगा, मगर आखिरकार उन्हें मंजूरी मिल गई और अगले हफ्ते वह ज्यादा सिनेमाघरों में फिल्म दिखाने के लिए आगे बढ़े।

दिलजीत दोसांझ: फैंस के सामने घुटने के बल क्यों झुके सिंगर? वजह जानकर यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल

यह था टर्निंग प्वाइंट
उन्होंने आगे कहा कि टीम ने थोड़ा और निवेश भी किया, यह सोचकर कि अगर फिल्म एक और हफ्ते चलती है तो खर्च निकल आएगा। फिल्म एक और हफ्ते चली, जिसे उन्होंने फिल्म के थिएट्रिकल सफर का टर्निंग पॉइंट बताया।

फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : X
'टॉक्सिक' के साथ करना चाहते थे कमाई
रागिनी ने कहा, 'हम कभी नहीं चाहते थे कि 'टॉक्सिक' खराब प्रदर्शन करे। हम चाहते थे कि सभी फिल्में अच्छा प्रदर्शन करें क्योंकि अगर 'टॉक्सिक' अच्छा करती, तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री को ही फायदा होता। यही हमारी इच्छा थी। 'टॉक्सिक' बनाम 'हनुमान अंश' की यह बात लोगों और मीडिया ने बनाई थी। मगर हमने कभी नहीं सोचा था कि हम 'टॉक्सिक' के सामने एक दिन भी टिक पाएंगे। हमने सोचा था कि हमारी फिल्म 'टॉक्सिक' के साथ-साथ लगातार चलती रहेगी और यह हमारा एक साथ सफर होगा।'
विज्ञापन

हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
'हनुमान अंश' का कलेक्शन
7 अगस्त को रिलीज हुई 'हनुमान अंश' ने रिलीज के 43वें दिन पांच करोड़ रुपये कमाए।
भारत के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कुल 248.38 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
दुनिया भर में इस फिल्म ने 316.30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें