फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोया अख्तर ने दी ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ के सीक्वल पर अपडेट, बोलीं- जल्द ही वापस लौटेंगी रोमांटिक फिल्में

Fri, 13 Mar 2026 11:32 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zoya Akhtar: फिल्मी घराने से आने वाली जोया अख्तर ने अपनी लोकप्रिय फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ के सीक्वल पर बात की। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों की वापसी को लेकर भी एक उम्मीद जताई। जानिए निर्माता- निर्देशक ने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
जोया अख्तर ने दी जिंदगी न मिलेगी दोबारा 2 पर अपडेट - फोटो : इंस्टाग्राम-@zoieakhtar और सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माता-निर्देशक जोया अख्तर का मानना है कि रोमांटिक फिल्में जल्द ही हिंदी सिनेमा में फिर से प्रमुखता हासिल कर सकती हैं। उनका कहना है कि कहानी कहने के रुझानों का एक साइकिल होता है, जो घूमकर वापस आता है। उनके अनुसार, विभिन्न शैलियां अक्सर सेचुरेशन के दौर से गुजरती हैं, जिसके बाद दर्शक उनकी अपील को फिर से पहचानते हैं। यही कारण है लव स्टोरी भी फिर से वापस लौटेंगी।

जोया ने बताया किस तरह से करती हैं राइटिंग पर काम

विज्ञापन

जोया अख्तर ने व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल द्वारा स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित एक स्क्रिप्ट राइटिंग वर्कशॉप में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह कहानियों को लिखने और विकसित करने के लिए किस तरह का दृष्टिकोण अपनाती हैं।

उन्होंने कहा कि मैं उस तरह से काम नहीं करती। जैसे, मैं यह नहीं सोचती कि ‘अब लोग यह ढूंढ रहे हैं, तो चलो मैं यह लिखती हूं।’ लेकिन अगर आप पिछले 10-15 साल पर नजर डालें, तो बदलाव आया है। सब कुछ बदलता है। अगर आप इसे चक्रीय रूप से देखें, तो शायद प्रेम कहानियां फिर से लौट आएंगी।

इन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहीं जोया अख्तर

विज्ञापन

अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए जोया ने बताया कि हमारी फिल्म 'दहाड़ 2' की शूटिंग चल रही है। रीमा कागती इसकी शूटिंग कर रही हैं। मैं अपने लिए दो स्क्रिप्ट लिख रही हूं। रीमा के लिए हमने एक स्क्रिप्ट पूरी कर ली है। हम फिलहाल अन्य निर्देशकों के साथ मिलकर कई स्क्रिप्ट्स पर काम कर रहे हैं, ताकि उन्हें तैयार करके निर्माण कर सकें।

विज्ञापन

जिंदगी न मिलेगी दोबारा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ के सीक्वल की सही समय पर करेंगी घोषणा!
बातचीत के दौरान जोया अख्तर से उनकी सुपरहिट फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के सीक्वल को लेकर चल रही चर्चा के बारे में पूछा गया। इस पर ज्यादा कुछ बोलने से बचते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी आधिकारिक जानकारी सही समय आने पर ही दी जाएगी।

फिलहाल, अभी कुछ भी घोषित करने को नहीं है और अगर कभी सीक्वल बनता है, तो इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से दी जाएगी। मैं इसकी घोषणा कर दूंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें