फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी भूमि पेडनेकर, बोलीं- मैं उनकी फैन हूं; युवाओं को दी ये खास सलाह

Fri, 13 Mar 2026 11:05 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhumi Pednekar Upcoming Projects: भूमि पेडनेकर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि वो इमरान खान के साथ फिल्म को लेकर बड़ी उत्साहित हैं। जानिए कौन सी है वो फिल्म…
विज्ञापन
भूमि पेडनेकर और इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@bhumisatishpednekkar और सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करियर के शुरुआती दिनों में अपने अभिनय से प्रशंसा बटोरने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर पिछले काफी वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि, ओटीटी पर उनकी सीरीज ‘दलदल’ इसी साल रिलीज हुई है। इसे क्रिटिक्स और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई। अब अभिनेत्री ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने ‘द रॉयल्स’ के बाद लिए अपने ब्रेक के बारे में भी बताया।

भूमि ने ईश्वर से अपने जुड़ाव पर की बात

विज्ञापन

सोनल कालरा के साथ 'द राइट एंगल' के नए एपिसोड में भूमि पेडनेकर ने अपनी आगामी योजना के बारे में बात की। ‘दलदल’ को मिली प्रतिक्रिया और ईश्वर के साथ अपने जुड़ाव पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जैसा रिस्पॉन्स मिलना था, वैसा ही मिला।

ओटीटी शो के साथ वो शुक्रवार वाला कॉन्सेप्ट नहीं होता। बुधवार रात को जब शो आया, मैं गोल्डन टेंपल गई थी। वहां 5-6 घंटे मैंने सेवा की, क्योंकि यही मेरा डिस्कनेक्ट होने का तरीका है।
विज्ञापन


आप जानते हैं, मुझे भगवान के साथ एक खूबसूरत आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस हुआ और इसने मेरी जिंदगी बदल दी है। मुझे लगता है कि मैं सभी युवाओं को एक बात और बताना चाहूंगी, काश मुझे ये अनुभव तब मिला होता जब मैं छोटी थी, खासकर मिलेनियल्स को।

हमारा ना ऐसा डिस्कनेक्ट हो गया है उस श्रेष्ठ ऊर्जा से जो मौजूद है। भारत में एक ऊर्जा मौजूद है। हम बहुत भाग्यशाली हैं। हमारे न डीएनए में ही है। काश मुझे ये पहले मिल गया होता। शायद मुझे वो ब्रेक लेने की जरूरत थी।

भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम-@bhumisatishpednekkar

युवाओं को दी ईश्वर से संबंध खोजने की सलाह
भूमि ने कहा कि आप जिस भी आस्था में विश्वास करते हैं, जिस भी ऊर्जा में आप विश्वास करते हैं, वह आपको बहुत स्थिर रखता है। युवाओं को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि मेरी सबसे बड़ी सलाह युवाओं को यही है कि ईश्वर के साथ, ब्रह्मांड के साथ अपना संबंध खोजें। जो कुछ भी है उसके साथ बहुत जरूरी है।

मैं गुरुद्वारा मुख्य सेवा करने गई थी। वहां मैंने किसी से बात नहीं की। मैंने सोचा चलो ठीक है। शुक्रवार से मुझे ‘दलदल’ को लेकर मैसेज और प्रतिक्रियाएं मिलने लगीं। शनिवार तक दलदल ग्लोबली ट्रेंड कर रहा था। मैंने कहा हां यार इंडियन शो है, देखेंगे लोग। जब मैंने देखना शुरू किया तो नंबर वन यूके, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, इंडोनेशिया, अमेरिका सब जगह था। मुझे लगता है ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मैं सब कुछ प्राप्त करने के लिए इतनी खुली थी।

भूमि पेडनेकर और इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@bhumisatishpednekkar और सोशल मीडिया

इमरान खान के साथ अपनी फिल्म को लेकर हूं उत्साहित
इमरान खान के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म के बारे में बात करते हुए भूमि ने कहा कि सौभाग्य से मैंने इस ब्रेक से ठीक पहले एक बहुत ही प्यारी फिल्म की शूटिंग की थी। यह आखिरी दिन था जब मैंने तय किया कि ठीक है, अब मैं आगे बढ़ रही हूं।

यह फिल्म बेहतरीन लोगों के साथ थी। यह इमरान खान की वापसी वाली फिल्म है। मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं क्योंकि इमरान ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों की एक अलग शैली बनाई थी। अब उस शैली में कोई काम नहीं कर रहा है।

वह एक ऐसी फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं, जो उनकी शैली जैसी ही है लेकिन उन्नत, अधिक परिपक्व, अधिक विकसित। यह एक विकसित प्रेम कहानी है। मैं लोगों के इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।

कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहीं भूमि
खुद को इमरान खान की फैन बताते हुए भूमि ने कहा कि इमरान के साथ काम करना मेरी ख्वाहिशों में से एक था। मैं उनकी बहुत सारी फिल्मों की फैन रह चुकी हूं। बचपन से ही 'जाने तू या जाने ना', और वह सबके चहेते थे। इसके अलावा भी मैं कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हूं।

सच कहूं तो, मुझे नहीं पता कि मैं आगे क्या करने वाली हूं, क्योंकि मैंने कुछ समय का ब्रेक लिया था। लेकिन मैं काफी पढ़ रही हूं। मुझे पता है कि मैं आगे जो भी करूंगी, वो ऐसा होना चाहिए जिससे मेरा प्रदर्शन वाकई एक नए स्तर पर पहुंच जाए। 

विज्ञापन

इमरान खान - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
लीड एक्टर के तौर पर एक दशक बाद वापसी करेंगे इमरान
खबरों के मुताबिक, भूमि और इमरान खान की आने वाली फिल्म का नाम 'अधूरे हम अधूरे तुम' है। इस फिल्म का निर्देशन 'ब्रेक के बाद' के निर्देशक दानिश असलम करेंगे। इसके साथ ही इमरान खान एक दशक बाद बड़े पर्दे पर लीड एक्टर के तौर पर वापसी करेंगे। हालांकि, वो इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में नजर आए थे। लेकिन इसमें उनका कैमियो ही था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें