फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोया अफरोज ने दिया बड़ा बयान, एक्टर्स के काम को लेकर कहा- ‘सिर्फ बड़े ऐलान करने से नहीं होता…’

Sat, 28 Feb 2026 02:56 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zoya Afroz: हाल ही में द टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस जोया अफरोज ने अपने करियर, संघर्ष और खुद को दोबारा गढ़ने की प्रक्रिया पर खुलकर बात की। 

विज्ञापन
जोया अफरोज - फोटो : इंस्टाग्राम @zoyaafroz
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोया अफरोज ने बहुत कम उम्र में इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ‘हम साथ साथ हैं’ और ‘मन’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा टीवी शोज ‘कोरा कागज’ और ‘सोन परी’ में भी उनकी मौजूदगी ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई।

बचपन से एक्टिंग लाइन में हैं जोया

विज्ञापन

कैमरे के सामने पली-बढ़ी जोया कहती हैं कि उन्हें हमेशा से एक्टिंग की बारीकियां समझने का मौका मिला। लेकिन बचपन की पहचान को पीछे छोड़कर एक परिपक्व कलाकार के रूप में खुद को बनाना करना आसान नहीं था।
 

 

जोया का मानना है कि इंडस्ट्री में खुद को नए रूप में पेश करना सिर्फ बड़े ऐलान करने से नहीं होता। असली बदलाव तब दिखता है जब कलाकार अपने काम से दर्शकों को चौंकाए।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

काम ही एक कलाकार को टिकाए रखता है
जोया के मुताबिक, ‘आप कितनी भी बातें कर लें, लेकिन जब तक आपकी परफॉर्मेंस स्क्रीन पर असर नहीं छोड़ती, तब तक लोग आपको नए नजरिए से नहीं देखते।’
 

 

वह मानती हैं कि शोहरत का दौर आता-जाता रहता है, लेकिन लगातार अच्छा काम ही एक कलाकार को लंबे समय तक टिकाए रखता है। जोया अपनी आने वाली फिल्म ‘ये दिल सुन रहा है’ को अपने करियर का अहम पड़ाव मानती हैं। उनका कहना है कि यह प्रोजेक्ट उनके अंदर के संवेदनशील और भावनात्मक पक्ष को सामने लाएगा।

जोया आखिरी बार तस्करी वेब सीरीज में नजर आईं थीं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें इमरान हाशमी हैं, जो ईमानदार कस्टम अधिकारी की भूमिका में हैं जबकि शरद केलकर विलेन के रूप में हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें