फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिंह सिद्धू ने की मलाइका अरोड़ा की तारीफ, बताया- 'दिलों की रानी'; एक्ट्रेस बोलीं- 'आप जैसा कोई नहीं'

Sat, 28 Feb 2026 01:59 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Navjot Singh-Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइलिश लुक और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। उनके इस अंदाज की तारीफ हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू ने भी की है। 
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा-नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व क्रिकेटर एवं पॉलिटिशियन नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया अकाउंट से मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक्ट्रेस की तारीफ में जो लिखा है, उसने नेटिजन्स का ध्यान खींच लिया है। सिद्धू ने अभिनेत्री को 'दिलों की रानी' कहा है। इसके बाद क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी मजेदार कमेंट लिखा है।

विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा-नवजोत सिंह सिद्धू-कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
मलाइका की तारीफ में नवजोत सिंह सिद्धू ने क्या कहा?
इसमें कोई दोराय नहीं कि मलाइका अरोड़ा फैशन दिवा हैं। 50 पार की उम्र में भी वे फिटनेस के मामले में एक प्रेरणा हैं। साथ ही स्टाइल आइकन भी हैं। उनके इस अंदाज के मुरीद नवजोत सिंह सिद्धू भी हैं। उन्होंने आज शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। ये फोटोज कपिल शर्मा शो के सेट से हैं। तस्वीरों के साथ सिद्धू ने लिखा है, 'बेहद प्यारी, दिलों की रानी'।

ViRosh Wedding: शादी के बाद रश्मिका ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनीं एशिया की पहली स्टार

 

मलाइका बोलीं- 'आप लाखों में एक हो'
नवजोत सिंह सिद्धू का यह पोस्ट मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है। इसके अलावा उन्होंने कमेंट भी किया है। मलाइका ने लिखा है, 'आप लाखों में एक हैं सर। आप जैसा कोई नहीं'। इसके अलावा हरभजन सिंह ने भी मजाकिया अंदाज में पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'पा जी कुछ गड़बड़ लग रही है मैनू। भाभी अमृतसर में याद कर रही हैं'।



विज्ञापन

सुनील ग्रोवर-नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : इंस्टाग्राम
सिद्धू के साथ सुनील ग्रोवर की ट्यूनिंग
ये तस्वीरें कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के सेट की हैं। इनमें मलाइका और नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा भी नजर आ रहे हैं। सुनील ग्रोवर को बिल्कुल उसी लुक में देखा जा सकता है, जिसमें सिद्धू नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें