सुकेश चंद्रशेखर के बयानों के बाद से जिस तरह से दिल्ली सरकार के मंत्रियों पर एक के बाद एक संकट आए, उसने ही बताते हैं कि फिल्म निर्माता आनंद कुमार को सुकेश के जीवन पर फिल्म बनाने का विचार दिया। सूत्र बताते हैं कि आनंद ने दिल्ली की तिहाड़ जेल के एएसपी जेलर दीपक शर्मा भी इस बारे में मुलाकात की है और दीपक ने आनंद को सुकेश के बारे में कई दिलचस्प कहानियां भी बताईं हैं। आनंद कुमार और दीपक शर्मा की मुलाकात की पुष्टि उस तस्वीर से भी होती है जिसे सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है।
सुकेश चंद्रशेखर पर राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और व्यापारियों से पैसे वसूलने और कथित रूप से फार्मा कंपनी रैनबैक्सी के पूर्व मालिक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह से 200 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है। आनंद के एक करीबी सूत्र का कहना है कि फिल्म निर्माता सुकेश की ठगी की रोमांचक कहानी के बारे में महत्वपूर्ण और अनकही जानकारियां एकत्र कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए आनंद कुमार की छह महीने तक दिल्ली में ही योजना भी बताई जाती है।
यह भी पढ़ें: मां बन रणबीर-श्रद्धा को पछाड़ पाएंगी रानी? पहले दिन कितनी कमाई करेगी फिल्म