फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zero Se Restart Teaser: 'एक्टर बनूंगा, तंबाकू बेचूंगा,' जीरो से रीस्टार्ट के टीजर ने रिलीज के साथ ही छोड़ी छाप

Wed, 13 Nov 2024 05:09 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म '12वीं फेल' के प्रीक्वल 'जीरो से रीस्टार्ट' का टीजर रिलीज हो गया है। साथ ही इसकी रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठ गया है। 
विज्ञापन
'जीरो से रीस्टार्ट' टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म '12वीं फेल' ने विश्व स्तर पर दर्शकों की सराहना हासिल की और अब यह एक रोमांचक प्रीक्वल के लिए तैयार है। निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने आज (13 नवंबर) 'जीरो से रीस्टार्ट' का बहुप्रतीक्षित टीजर जारी कर दिया, जिससे प्रशंसक उत्साहित हो गए। टीजर में, चोपड़ा दर्शकों को अपने पहले सपने को फिर से देखने के लिए आमंत्रित करते हैं, जो आने वाले समय के लिए उत्सुकता और उत्साह जगाता है।

विज्ञापन

'जीरो से रीस्टार्ट' के टीजर जारी

'जीरो से रीस्टार्ट' के टीजर वीडियो की शुरुआत '12वीं फेल' के आखिरी सीन से होती है जहां विक्रांत मैसी को अपने रिजल्ट के बारे में पता चलता है। आईएएस परीक्षा पास करने के बाद वह भावुक नजर आ रहे हैं। इसके तुरंत बाद हम देखते हैं कि फिल्म कैसे बनाई गई थी। विधु विनोद चोपड़ा को एक स्कूल में बच्चों के साथ देखा जाता है और वह चिल्लाते हैं 'जीरो से रीस्टार्ट'। 

विधु विनोद चोपड़ा ने समझाया जीरो का अर्थ

फिल्म के बारे में बोलते हुए, विधु विनोद चोपड़ा ने कहा, 'हम में से प्रत्येक के पास एक ‘शून्य’ पल होता है। एक ऐसा बिंदु जहां हमने वास्तव में शुरुआत की, मासूमियत और शिद्दत के साथ। यह फिल्म उस सपने का जश्न मनाती है और याद दिलाती है कि रीस्टार्ट करने में कभी देर नहीं होती।'

लोगों से की यह मांग 

टीजर में विधु विनोद चोपड़ा आगे कहते हैं, 'इस अंधेरे में आप 20 सेकेंड के लिए सोचिए जब आपने अपना पहला सपना देखा था। तो आपने कभी ये नहीं सोचा होगा और मां ये नहीं कहा होगा कि मां मैं एक्टर बनूंगा और गरीबों को तम्बाकू बेचूंगा। आप ऐसा कहते तो मां आपको एक चांटा मारती। या डॉक्टर बनूंगा मां और गरीबों को लूटूंगा। मैं गलत दवाइयां देकर पैसे कमाऊंगा। या मैं इंजीनियर बनूंगा। रेत डालूंगा सीमेंट में और बहुत कमाई करूंगा। या मां मैं आईएएस ऑफिसर बनूंगा और इतना भ्रष्ट बनूंगा कि पूरा का पूरा देश बेच डालूंगा।'
विज्ञापन

'जीरो से रीस्टार्ट' की रिलीज डेट 

'12वीं फेल' में विक्रांत मैसी और मेधा शंकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' ने दर्शकों और आलोचकों को इसकी प्रेरणादायक कहानी और शानदार प्रदर्शन से समान रूप से प्रभावित किया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल रही। फिल्म 'जीरो से रीस्टार्ट' 13 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Vikrant Massey: 'हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई, सभी भाई-भाई' बात को मानते हैं विक्रांत, घर में ही हैं अलग धर्म के लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें