फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zeeshan Khan: सोशल मीडिया पर जीशान को 'आतंकवादी' कहना ट्रोल्स को पड़ा भारी, एक्टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Tue, 11 Apr 2023 11:30 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी एक्टर जीशान खान को सोशल मीडिया पर 'आतंकवादी' कहा गया। एक्टर ने भी यूजर के कमेंट पर करारा जवाब दिया। 

विज्ञापन
जीशान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी हो या बॉलीवुड, सेलिब्रिटीज को प्यार के साथ कई बार नफरत भी झेलनी पड़ती है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स ट्रोलिंग के अक्सर शिकार होते हैं। हाल ही में, जीशान खान भी ट्रोलिंग का शिकार हुए और एक शख्स ने उन्हें ‘आतंकवादी’ तक कह दिया। इस पर एक्टर भड़क गए और उन्होंने यूजर को करारा जवाब दिया। 
विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में जीशान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। फोटो में वह ब्लैक लुक में कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आए। उनकी इस फोटो पर जहां कई लोगों ने तारीफ की तो एक यूजर ने उन्हें ‘आतंकवादी’ कह दिया। इस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा, 'हां क्योंकि तुझ जैसों के लिए तो मैं सामने आ गया ना! तो ऐसे ही फट जाएगी'। तो वहीं जीशान के फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन

जीशान खान - फोटो : सोशल मीडिया
जीशान खान कई टीवी शोज में काम कर चुके हैं। उन्हें पहले ‘कुमकुम भाग्य’ से पहचान मिली फिर वह ‘बिग बॉस ओटीटी’ में भी दिखाई दिए। यहां भी उन्होंने काफी लाइमलाइट बटोरी। आखिरी बार जीशान को एकता कपूर के शो ‘लॉक अप’ में देखा गया। इस शो ने उन्हें काफी पॉपुलैरिटी दी हालांकि, ‘लॉक अप’ से बाहर आने के बाद वह इस शो से कुछ खास खुश नहीं दिखे थे। उन्होंने कंगना रनौत के बारे में कहा था कि उन्हें कुछ समझ नहीं आता है। 

यह भी पढ़ें: 'कभी महज स्क्रिप्ट की तलाश...आज सिर्फ अच्छी स्टोरी पर करती हैं विचार...', कुछ ऐसा है यामी का नया प्लान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें