फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या 'चौहान' के टीजर में जीशान अय्यूब की आवाज का हुआ गलत इस्तेमाल? अभिनेता ने फिल्म को लेकर दी सफाई

Wed, 22 Jul 2026 07:50 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zeeshan Ayyub: अभिनेता जीशान अय्यूब ने जानकारी दी है कि फिल्म 'चौहान' के टीजर से उनकी आवाज को हटा दिया गया है। उनके मुताबिक उनको बताए बिना उनकी आवाज का गलत इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
जीशान अय्यूब, चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर जीशान अय्यूब ने अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' के अनाउंसमेंट टीजर में अपनी आवाज के कथित इस्तेमाल को लेकर सफाई दी है। उन्होंने बताया है कि वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन

अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' का टाइटल अनाउंसमेंट जून में रिलीज हुआ था। इसमें जीशान अय्यूब की आवाज थी, जिसके बाद वीडियो में अजय देवगन की आवाज सुनाई दी। रिलीज के लगभग एक महीने बाद, 'रांझणा' फेम एक्टर ने साफ किया कि वे फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी आपत्ति के बाद फिल्म से उनकी आवाज हटा दी गई है।

फिल्म का हिस्सा नहीं हैं जीशान
फिल्म का नाम लिए बिना एक्टर ने एक्स पर लिखा 'कुछ हफ्ते पहले एक फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें शुरुआती लाइन मेरी आवाज में थी। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैं किसी भी तरह से इस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं। कुछ महीने पहले मुझसे बिना किसी संदर्भ के एक लाइन डब करने के लिए कहा गया था। मैंने अच्छी नीयत से ऐसा किया क्योंकि मैं मेकर्स को व्यक्तिगत रूप से जानता था।'
विज्ञापन

जीशान अय्यूब - फोटो : सोशल मीडिया
टीजर से हटाई गई आवाज
उन्होंने आगे कहा, जैसे ही टीजर रिलीज हुआ और मैंने देखा कि मेरी आवाज का गलत इस्तेमाल किया गया है, मैंने मेकर्स से टीजर से मेरी आवाज हटाने को कहा। क्योंकि मेरा फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है। मेरी कड़ी आपत्ति के बाद, मेकर्स ने पंद्रह दिन पहले टीजर से मेरी आवाज हटा दी।'

Anupam Kher: विरोध प्रदर्शन पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी, इस बात को लेकर छात्रों को किया आगाह; की ये अपील

जीशान ने किया छात्रों का समर्थन
अय्यूब ने कहा 'हालांकि इससे एक कलाकार के तौर पर मेरी स्थिति साफ हो जाएगी कि मैं कभी भी ऐसे किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनूंगा, लेकिन हमारा पूरा ध्यान देश की मौजूदा स्थिति पर होना चाहिए जहां हमारे युवा, निडर छात्र सड़कों पर उतरकर बहादुरी से लड़ रहे हैं। उनके प्रेरणादायक जज्बे को सलाम। जय हिंद, जय संविधान।'
विज्ञापन

फिल्म 'चौहान' - फोटो : X
पुलवामा घटना पर आधारित है फिल्म
फिल्म 'चौहान' के अपडेटेड टीजर में शुरुआती हिस्से में जीशान की आवाज की जगह किसी और की आवाज लगा दी गई है।
इसमें 2018 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुई दुखद घटनाओं को दिखाया गया है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे देवगन, वॉयस ओवर में 30 प्रदर्शनकारियों को मारने की बात कहते हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल. राय हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें