फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zeenat Aman: जीनत अमान को इस सुपरहिट में काम न कर पाने का आज भी है अफसोस, वर्षों बाद अभिनेत्री ने किया खुलासा

Fri, 07 Mar 2025 08:26 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zeenat Aman: जीनत अमान ने हाल ही में 'आस्क मी एनीथिंग' सत्र के दौरान कई दिलचस्प बातें बताईं। इस दौरान उन्होंने उस फिल्म के बारे में भी बताया जिसमें काम न कर पाने का उन्हें आज भी अफसोस है।
विज्ञापन
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

70 और 80 की सबसे बोल्ड अदाकारा जीनत अमान आज भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। जीनत अमान अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अक्सर अपने विचार साझा करती हैं। वह अपने फैंस के साथ इंटरएक्टिव सत्र आयोजित करती रहती हैं। इसी कड़ी में हाल ही में उन्होंने रेडिट पर 'आस्क मी एनीथिंग' सत्र का आयोजन किया। यहां उन्होंने अपने करियर और निजी जीवन से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए।

विज्ञापन

Kannappa-Prabhas: प्रभास ने मुफ्त में किया 'कन्नप्पा' में कैमियो? विष्णु मांचू ने चुप्पी तोड़ किया खुलासा

Trending Videos

जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम @thezeenataman
इस फिल्म को छोड़ने का आज भी है अफसोस
सत्र के दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या ऐसा कोई रोल है जिसे आपने छोड़ दिया हो और अब आपको उसका पछतावा होता हो? इस पर जीनत ने जवाब दिया, "मुझे अफसोस है कि मुझे 'अमर अकबर एंथनी' में जो रोल ऑफर किया गया था, वह मैंने छोड़ दिया। निर्देशक और निर्माता के साथ मेरी बातचीत ठीक से नहीं हो पाई। हालांकि, मुझे अपने सिद्धांतों पर खड़ा रहना कोई गलती नहीं लगती, लेकिन मुझे इस रोल को मिस करने का अफसोस है। यह एक मजेदार प्रोजेक्ट लगता था।"
Re-Release Films: 'सनम तेरी कसर' से लेकर 'घिल्ली' तक री-रिलीज हुईं फिल्में, जानें किसने की सबसे ज्यादा कमाई

जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम @thezeenataman
कौन सी फिल्म करने का है पछतावा?
इसके अलावा एक अन्य फैन ने उनसे पूछा कि कौन सी फिल्म वह आज भी नहीं करना चाहतीं। इस पर जीनत ने बिना हिचकिचाए कहा, "सच कहूं तो मुझे 'जानवर' फिल्म करने का अफसोस है। इस फिल्म को बनाने में आठ साल लग गए। अंत में हम बस थक चुके थे। यह फिल्म कई वर्षों तक टुकड़ों-टुकड़ों में शूट की गई, जो काफी थकाने वाली थी।"
विज्ञापन

जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया
70 के दशक की महिलाओं के संघर्ष पर की खुलकर बात
एक फैन ने जीनत से पूछा, "आप 70 के दशक की एक बोल्ड अदाकारा थीं। उस समय महिलाओं को अक्सर घर में चुपचाप रहकर अपना काम करने की भूमिका दी जाती थी, लेकिन आपने जो किरदार निभाए, उन्होंने सबको गलत साबित कर दिया। उस समय की परिस्थितियों में आपको कैसा महसूस हुआ और क्या लोगों ने आपको समर्थन दिया?" जीनत ने इसका जवाब देते हुए कहा, "मुझे लगता है कि 70 के दशक का समय बहुत दिलचस्प था, क्योंकि उस समय महिलाएं घर और कार्यस्थल दोनों जगहों पर अपनी आवाज ढूंढ़ने लगी थीं। मुझे खुद को सख्त या आसान व्यक्ति नहीं कहना, लेकिन मुझे यह भी नहीं लगता कि मैं किसी के दबाव में आई। समाज या मीडिया जैसा चाहे वैसा दिखाए, मैं अपने रास्ते पर चली। उस समय कई युवतियां सार्वजनिक जीवन में संघर्ष कर रही थीं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें