फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकटॉक बंद होने से 'बेरोजगार' हुए लोगों के लिए खुशखबरी, ये देसी ऐप देगा दौलत, शोहरत और मौका

Wed, 01 Jul 2020 10:40 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
जी5 का खास फीचर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

भारत में टिकटॉक बैन होने की वजह से शोक सागर में डूबे लोगों के लिए एक खुशखबरी आई है। देश में जल्द ही एक शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म शुरू होने जा रहा है। ये प्लेटफॉर्म पहले से मौजूद एक ओटीटी का नया पहलू होगा और पूरी तरह टिकटॉक जैसा ही काम करेगा।

विज्ञापन


भारत और चीन के बीच सीमा पर हुई झड़प में दोनों तरफ से जब सेनाओं का नुकसान हुआ तो यह बात भारत सरकार को जमी नहीं। सोशल मीडिया पर लगातार उठ रही मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कुल 59 चीनी स्मार्टफोन एप्लीकेशंस को भारत में बैन कर दिया है। इन एप्लीकेशंस में भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय टिक टॉक भी रहा। इस एप्लीकेशन को बैन होने के बाद सोशल मीडिया पर इसके चाहने वाले अपनी रोती शक्ल बनाकर और आंसू बहा कर खूब वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। लॉन्च होने वाला यह नया देसी फीचर ऐसे ही लोगों के आंसू पोंछने का काम करेगा।

विज्ञापन

जी5 का खास फीचर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसका इस्तेमाल करने के लिए उपभोक्ताओं को प्ले स्टोर से कोई नया एप्लीकेशन डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। जिन लोगों के पास पहले से ही जी5 का एप्लीकेशन उनके स्मार्टफोन में इंस्टॉल्ड है, यह फीचर उसी एप्लीकेशन के अंदर ही मौजूद रहेगा। कंपनी ने अपने पहले से ही चल रहे एप्लीकेशन में ही इस फीचर को बढ़ाने का फैसला किया है। टिकटॉक की तरह यहां पर भी लोग 15 सेकंड से लेकर 90 सेकंड तक का वीडियो अपलोड कर सकते हैं। चाहे तो वह किसी गीत या संवाद पर लिप सिंक भी कर सकते हैं, या फिर अपना ओरिजिनल कंटेंट भी बना सकते हैं। आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत इजाद किए गए इस देसी फॉर्मूले के 15 जुलाई तक लॉन्च होने की संभावना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें