बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू 'गोलमाल' सीरीज और 'ढोल' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दर्शकों के बीच तारीफ बटोर चुके हैं। लेकिन अब उन्होंने कॉमेडी से आगे बढ़ते हुए एक बार फिर से गंभीर किरदार करने का फैसला किया है। वह जल्द ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 की वेब सीरीज 'अभय' में नजर आएंगे।
गौरतलब है कि कुणाल की यह वेब सीरीज क्राइम और इन्वेस्टिगेशन पर आधारिक है। खबरों की मानें तो इसमें उनका किरदार ऑफिसर एसपी अभय प्रताप सिंह का है। वहीं कुणाल ने इस वेब सीरीज पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है- जब से अभय का ट्रेलर दर्शकों ने देखा तब से मुझसे हर कोई यही कह रहा है कि ट्रेलर को देखकर उन्हें उनकी सुपरहिट फिल्म कलयुग की याद दिला रहा है। पता हो कि कुणाल की फिल्म कलयुग उनकी अच्छी फिल्मों में से एक है।
इसके अलावा शो के बारे में बात करते हुए उन्हें कहा- इस वेब सीरीज में कई एपिसोड हैं और सभी में अलग-अलग तरह के क्राइम को दिखाया गया है। एपिसोड की शुरुआत में ही अपराधी का पता चल जाएगा,लेकिन एपिसोड में यह सबसे शानदार देखना होगा की अभय किस तरह से क्रिमिनल तक पहुंचता है। यह वेब सीरीज 7 फरवरी को जी5 पर रिलीज होगी। इस फिल्म में मशहूर शो सीआइडी के डायरेक्टर बीपी सिंह इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। कुणाल के साथ दो नई अदाकाराएं, एक जो इससे पहले सेक्रेड गेम्स में ज़ोया का किरदार निभा चुकी हैं, यानी एलनाज़ नोरोज़ी और संदीपा धर भी नजर आएंगी।