मराठी के जाने माने अभिनेता रमेश भाटकर का 70 वर्ष की उम्र में कैंसर से निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के एलिजाबेथ अस्पताल में आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक रमेश भाटकर को काफी समय से कैंसर था और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।
मराठी सिनेमा के अलावा हिंदी सिनेमा और रंगमंच में सभी के लिए यह काफी दु:खद है। रमेश भाटकर का जन्म 3 अगस्त 1949 को हुआ था। उनके पिता वासुदेव भाटकर बड़े गायक और संगीतकार थे।
रमेश भाटकर ने हेलो इन्स्पेक्टर और दामिनी जैसे टीवी सीरियल्स में बेहतरीन भूमिका निभाई थी। बता दें अपने 30 साल के करियर में रमेश भाटकर ने 90 से ज्यादा मराठी और हिंदी फिल्में की।