फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyaarah Gyaarah: 'ग्यारह ग्यारह' का टीजर जारी, पहली बार सीरीज के लिए साथ आए गुनीत मोंगा और करण जौहर

Tue, 23 May 2023 03:48 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'ग्यारह ग्यारह' एक इन्वेस्टिगेटिव फैंटेसी ड्रामा सीरीज है, जिसमें कृतिका कामरा, धैर्य करवा और राघव जुयाल मुख्य भूमिका में हैं। यह पहली बार है जब जी 5, धर्माटिक एंटरटेनमेंट और सिख्या एंटरटेनमेंट एक ओरिजिनल वेब सीरीज के लिए एक साथ आ रहे हैं।
विज्ञापन
‘ग्यारह ग्यारह’ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी5 ने हाल ही में, अपने अगले प्रोजेक्ट की ‘ग्यारह ग्यारह’ की घोषणा की है। 'ग्यारह ग्यारह' एक इन्वेस्टिगेटिव फैंटेसी ड्रामा सीरीज है, जिसमें कृतिका कामरा, धैर्य करवा और राघव जुयाल मुख्य भूमिका में हैं। यह पहली बार है जब जी 5, धर्माटिक एंटरटेनमेंट और सिख्या एंटरटेनमेंट एक ओरिजिनल वेब सीरीज के लिए एक साथ आ रहे हैं।

विज्ञापन

करण और गुनीत ने मिलाया हाथ
करण जौहर ने अपनी नई वेब सीरीज ‘ग्यारह ग्यारह’ के लिए ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा से हाथ मिलाया है। दोनों के प्रोडक्शन हाउस मिलकर सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस सीरीज का निर्माण कर रहे हैं। अब 23 मई को ‘ग्यारह ग्यारह’ का टीजर जारी कर दिया गया है। फैंस भी इस टीजर को देखकर काफी उत्साहित हो रहे हैं। राघव टीजर में बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।



 

 ‘ग्यारह ग्यारह’ टीजर हुआ जारी
बताते चले कि ‘ग्यारह ग्यारह’ वेब सीरीज का डायरेक्शन उमेश बिस्ट कर रहे हैं। इस सीरीज की कहानी पूजा बनर्जी और संजय शेखर ने मिलकर लिखी है। इस सीरीज को गुनीत मोंगा का साथ मिल रहा है, जो इस साल ऑस्कर जीतने वाले सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं। गुनीत की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द एलिफेंट विस्पर्स' ने ऑस्कर 2023 में बेस्ट ओरिजिनल शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म की कैटेगरी में अवॉर्ड जीता था।  

विज्ञापन


Pushpa 2: 'फायर पुष्पा' संग बवाल मचाएगा रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का यह सितारा! ऐसा हो सकता है किरदार

विज्ञापन

करण-गुनीत ने कही यह बात
करण जौहर ने इस सहयोग पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘इस बेहद अलग और अनोखे वेब सीरीज के लिए सिख्या एंटरटेनमेंट और जी5 के साथ सहयोग करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। एक फिल्म निर्माता के रूप में मैंने हमेशा दर्शकों के मनोरंजन को ध्यान में रखकर ही कहानी का निर्माण किया है। इस सहयोग के साथ मुझे लग रहा है कि हम भविष्य में बेहतर कहानियों के साथ दर्शकों के सामने हाजिर होंगे। गुनीत ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘जी5 के साथ धर्माटिक एंटरटेनमेंट से करण और अपूर्वा के साथ साझेदारी करना एक खुशी की बात है। 'ग्यारह ग्यारह' हमारे सबसे रोमांचक वेब सीरीज में से एक है, और हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हम एक नई जगह और शैली में प्रवेश कर रहे हैं। हम उमेश बिष्ट के साथ भी फिर से जुड़ रहे हैं।’



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें