फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zarina Wahab: जिया खान केस की वजह से बेटे के पेशवर जीवन को लगा झटका- जरीना, "खुश हूं अब कि सूरज बाहर.."

Thu, 28 Nov 2024 02:06 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zarina Wahab on Jiah Khan case: बॉलीवुड अभिनेत्री और अभिनेता सूरज पंचोली की मां जरीना वहाब ने हाल में ही जिया खान के आत्महत्या वाले मामले पर बात की है। उन्होंने कहा कि जिया इससे पहले भी चार-पांच बार खुदकुशी की कोशिश कर चुकी थीं। अभिनेत्री ने आगे कहा कि इससे उनके बेटे के पेशेवर जीवन पर बुरा असर पड़ा। 
 
विज्ञापन
जरीन वहाब- जिया- सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2013 में अभिनेत्री जिया खान के आत्महत्या वाले मामले ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब इस मामले पर तब आरोपी ठहराए गए अभिनेता सूरज पंचोली की मां जरीना वहाब ने एक बार फिर से बात की है। लेहरन को दिए एक इंटरव्यू में जरीना ने जिया के आत्महत्या पर कहा कि अभिनेत्री ने चार से पांच बार पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे का नसीब ऐसा था कि जब उनकी बारी आई, तभी ऐसा कुछ हो गया। 

विज्ञापन


सूरज के पेशेवर जीवन को भी लगा था झटका- जरीना वहाब
इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने आगे कहा कि इससे उनके बेटे सूरज को पेशेवर तौर भी काफी झटका लगा। अभिनेत्री ने कहा, "हम सभी बुरे दौर से गुजरे हैं, लेकिन मैं एक बात पर यकीन करती हूं कि अगर आप झूठ बोलकर किसी की जिंदगी खराब करते हैं, तो उसे कर्ज की तरह लें। यह आपको ब्याज के साथ मिलेगा। कर्मा कहता है कि हम लोगों ने इंतजार किया, जब वो दोषी नहीं था। इसमें 10 साल लग गए, लेकिन वो इससे बाहर आ गया है, और मैं खुश हूं।" अभिनेत्री ने आगे कहा कि वो इस मामले पर ज्यादा नहीं बोलना चाहती, क्योंकि इस पर बयान देकर वह अपने आप को छोटा साबित नहीं करना चाहतीं। 
Sikandar: दर्शकों को एक्शन का फुल डोज देने की तैयारी में 'सिकंदर' के निर्माता, ट्रेन फाइट सीन की हुई शूटिंग
विज्ञापन

जिया खान आत्महत्या मामला
बताते चलें कि जिया खान 3 जून, 2013 को अपनी मां के मुंबई स्थित घर में मृत पाई गई थीं। इसके बाद उनके तत्कालीन प्रेमी सूरज पंचोली को उन्हें आत्महत्या के लिए उकासाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यह मामला छह पन्नों के नोट पर आधारित था, जिसमें सूरज के साथ उनके कश्मकश और परेशानी भरे रिश्ते का विवरण था। केंद्रीय एजेंसी ने कहा था कि कथित सुसाइड नोट में जिया के निजी संबंध, शारीरिक शोषण और आरोपी के हाथों मानसिक और शारीरिक यातना का जिक्र था। हालांकि, अभिनेता को बाद में इस मामले में बरी कर दिया गया। सीबीआई की विशेष अदालत ने उनके खिलाफ सबूतों की कमी का हवाला देते हुए उन्हें बरी कर दिया था।
विज्ञापन

Bigg Boss 18: काम्या पंजाबी ने किया बिग बॉस कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा का समर्थन, ईशा पर लगाया झूठ बोलने का आरोप
 जिया खान का फिल्मी करियर
बात करें जिया खान के फिल्मी करियर के बारे में, तो उन्होंने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म निशब्द से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें साल 2008 में आई फिल्म गजिनी से काफी लोकप्रियता मिली। इस फिल्म में वह आमिर खान के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा वो साल 2010 में आई फिल्म हाउसफुल में भी नजर आई हैं। इस फिल्म को साजिद खान ने निर्देशित किया था। 
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर भूल भुलैया 3 ने हासिल किया बड़ा मुकाम, इन फिल्मों का रहा बुरा हाल



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें