फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मां अब पहले से बेहतर हैं', जरीन खान ने अपनी मां के स्वास्थ्य की दी जानकारी; शेयर की प्यारी तस्वीर

Mon, 27 Oct 2025 09:29 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zareen Khan Mother's Health Update: अभिनेत्री जरीन खान ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी मां के साथ एक खास तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
जरीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम@zareenkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां की तबीयत काफी समय से खराब थी। आज जरीन ने सोशल मीडिया हैंडल पर मां की हेल्थ का अपडेट शेयर किया है। बहरहाल, उनकी मां अब पहले से बेहतर हैं। 
विज्ञापन

 

जरीन का पोस्ट
जरीन खान ने अपनी मां के साथ एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इस तस्वीर में दोनों मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस प्यारी तस्वीर के साथ जरीन ने लिखा, 'मां बहुत बेहतर हैं। आज उन्हें अस्पताल से घर ले जा रही हूं। आप सभी को धन्यवाद जिन्होंने उनके लिए प्रार्थनाएं कीं।' इससे पहले शुक्रवार को जरीन ने बताया था कि उनकी मां को अस्पताल में भर्ती किया गया और उन्होंने सभी से उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करने को कहा था। हालांकि, उन्होंने मां की बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन

जरीन खान का करियर
जरीन खान ने 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 'रेडी', 'हाउसफुल 2', 'हेट स्टोरी 3', 'वजह तुम हो', 'अकसर 2', और '1921' जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। उनकी आखिरी बड़ी फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' थी, जो 2021 में आई थी। हाल ही में उन्होंने अपना स्किनकेयर और हेयरकेयर ब्रांड भी लॉन्च किया। इसके अलावा, वह प्रिंस नरूला के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई देंगी। 

यह भी पढ़ें: सचिन चांदवडे की लास्ट पोस्ट का सच! मौत से 5 दिन पहले किया था खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें