फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zareen Khan: एक्ट्रेस जरीन खान की मां का निधन, लंबे समय से थीं बीमार; सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

Wed, 08 Apr 2026 09:50 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zareen Khan: जरीन खान की मां परवीन खान का बुधवार को मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर एक आधिकारिक बयान के जरिए एक्ट्रेस की टीम ने दी। 

विज्ञापन
जरीन खान और परवीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान और सना खान की मां परवीन खान का बुधवार को मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। इस बात की जानकारी जरीन खान की टीम ने दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट शेयर कर ये दुखद बात की जानकारी दी। 

एक्ट्रेस की टीम ने दी जानकारी

विज्ञापन

जरीन खान की टीम ने बयान में बताया कि एक्ट्रेस जरीन खान और सना खान की मां परवीन खान का शांतिपूर्वक देहांत हुआ। बयान में उन्होंने लिखा- ‘यह सूचित किया जाता है कि हमारी प्रिय मिस परवीन खान, जो जरीन खान और सना खान की मां थीं, उनका 8 अप्रैल को स्वर्गवास हो गया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी दिनों से थीं बीमार
बता दें कि जरीन पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर अपनी मां की तबीयत को लेकर लगातार अपडेट दे रही थीं और फैंस से उनकी जल्दी ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ करने की अपील कर रही थीं। इस बीच उनके निधन की खबर मिलना काफी दुख की बात है। 

जरीन खान का एक्टिंग करियर
जरीन खान ने शॉर्ट ड्रामा 'फिर से रीस्टार्ट' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने सलमान खान के साथ 2010 में ‘वीर’ मूवी से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया। इस फिल्म के बाद ऐसा लग रहा था कि वे आगे और बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इसके बाद जरीन खान ने बी ग्रेड मूवीज में काम किया। इस बीच वे बॉलीवुड में 'हाउसफुल 2', ‘अक्सर 2’ और ‘हेट स्टोरी 3’ में भी नजर आईं। जरीन खान आखिरी बार साल 2021 में आई फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें