फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृणाल ने रणवीर सिंह को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘उनकी वजह से मैं इंडस्ट्री में हूं’; एक्टर की जमकर की तारीफ

Wed, 08 Apr 2026 09:24 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mrunal Thakur on Ranveer Singh: ‘धुरंधर 2’ को लेकर रणवीर सिंह को लोगों से काफी प्यार मिल रहा है। इस बीच एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने भी एक्टर की जमकर तारीफ की है और उनको लेकर बड़ा स्टेटमेंट दिया है। 

विज्ञापन
मृणाल ठाकुर और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद से ही रणवीर सिंह ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बन गए हैं। मूवी में दमदार एक्टिंग के लिए उनकी जमकर तारीफ हो रही है। इस बीच एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने भी उनको लेकर बड़ा बयान दिया है, जो अब चर्चाओं में है। 

रणवीर की वजह से मैं इंडस्ट्री में हूं 

विज्ञापन

हाल ही में मृणाल ठाकुर रणवीर इलाहबादिया के पॉडकास्ट में पहुंची थीं। इस बीच उन्होंने रणवीर की तारीफ करते हुए कहा, ‘मेरा दिल बहुत खुश है। वो मेरे लिए लकी चार्म हैं। इसी वजह से मैं इस इंडस्ट्री में हूं।

मैंने उनके साथ एक हेयर ब्रांड के लिए ऐड किया था, और जब वो ऐड टीवी पर आया… तभी फिल्ममेकर्स ने मुझे नोटिस करना शुरू किया। मैं इसका पूरा क्रेडिट उन्हें देती हूं। उन्होंने सच में मेरी बहुत मदद की है। वो बहुत पॉजिटिव इंसान हैं और उन्हें हर सफलता मिलनी चाहिए।’

एक्ट्रेस ने की 'धुरंधर' की तारीफ 

विज्ञापन

उन्होंने ‘धुरंधर 2’ में भी रणवीर की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा, ‘उनकी एक्टिंग सिर्फ ऊपर-ऊपर की नहीं थी, उसमें गहराई और कई परतें थीं। मैंने उन्हें रणवीर सिंह के रूप में नहीं देखा, सिर्फ ‘हमजा’ के किरदार में देखा। वो हीरो से ज्यादा एक किरदार लगे। मुझे उन पर बहुत गर्व है क्योंकि वो बहुत मेहनती हैं। मैं दुआ करती हूं कि वो जो भी करें, वो ब्लॉकबस्टर हो। वो सब कुछ कर सकते हैं।’
बता दें कि मृणाल आने वाले दिनों में डकैत फिल्म में नजर आएंगी, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। 

विज्ञापन

'धुरंधर 2' के बारे में 
बता दें कि रणवीर सिंह ने धुरंधर में हमजा का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की। फिल्म ने भारत में कुल 1,033.37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,641.21 करोड़ का हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें