फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zareen Khan Mother: जरीन खान की मां को अस्पताल से मिली छुट्टी, दुआओं के लिए एक्ट्रेस ने फैंस को कहा शुक्रिया

Tue, 03 Mar 2026 11:27 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zareen Khan Mother Health: अभिनेत्री जरीन खान की मां को बीते दिनों तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब उन्हें छुट्टी मिल गई है। आज मंगलवार को एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन
जरीन खान अपनी मां के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री जरीन खान ने बीते दिनों सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की थी कि उनकी मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर लगातार अपनी मां की सेहत से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ साझा कीं, साथ ही उनके लिए दुआ करने की अपील भी की। दवा और प्रशंसकों की दुआओं का असर हुआ है। जरीन की मां को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 

विज्ञापन

एक्ट्रेस की मां दूसरी बार हुईं थीं अस्पताल में भर्ती
अभिनेत्री जरीन खान ने 22 फरवरी को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को जानकारी दी थी कि एक बार फिर उन्हें खराब तबीयत के चलते अपनी मां को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इससे पहले बीते वर्ष अक्तूबर में भी जरीन की मां हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। फिर, इस साल फरवरी में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। मगर, आज मंगलवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

The Kerala Story 2: क्या होली की वजह से 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई में आया बदलाव? जानें पांचवें दिन का कलेक्शन

दुआओं के लिए फैंस का जताया आभार
जरीन खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मंगलवार को अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके जरिए उन्होंने बताया कि उनकी मां सकुशल अस्पताल से घर वापस आ गई हैं। जरीन ने लिखा है, 'आखिरकार उन्हें घर ले जा रही हूं। आप सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद'। बता दें कि कल सोमवार को जरीन ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि उनकी मां को आईसीयू से बाहर वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अब, सेहत में सुधार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

विज्ञापन

जरीन खान वर्क फ्रंट
जरीन खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में फिल्म 'वीर' से डेब्यू किया था। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में वे सलमान खान के साथ नजर आईं। जरीन खान को आखिरी बार फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' में देखा गया था। वे पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें