फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: जब सारा ने 400 रुपये का इंटरनेशनल रोमिंग पैक लेने से किया इनकार, कहा- 'हां मैं बहुत कंजूस हूं'

Fri, 02 Jun 2023 02:47 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में सारा अली ने खुलासा किया है कि उनको यह कहने में कोई शर्म नहीं है कि वह कंजूस हैं। उन्होंने कहा कि 'मैंने एक एक पैसा कमाया है, एक एक पैसा बचाया है।'
विज्ञापन
सारा अली खान - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में सारा अली खान और विक्की कौशल स्टारर फिल्म जरा हटके जरा बचके रिलीज हुई है। यह एक मिडिल क्लास परिवार की कहानी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में आपको रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा सबकुछ देखने को मिलेगा। इस मूवी को लेकर सारा अली खान काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में सारा अली ने खुलासा किया है कि उनको यह कहने में कोई शर्म नहीं है कि वह कंजूस हैं। उन्होंने कहा कि 'मैंने एक एक पैसा कमाया है, एक एक पैसा बचाया है।'

विज्ञापन
Trending Videos

हां मैं कंजूस हूं
सारा अली खान का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कह रही थीं मैं बहुत कंजूस हूं। दरअसल सारा बीते दिनों आईफा 2023 के लिए अबू धाबी में थीं। वहां एक बातचीत के दौरान सारा अली ने खुलासा किया कि उनके निर्माता ने उनको बातचीत के लिए रोमिंग पैक एक्टिवेट करने के लिए कहा। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि वह अबू धाबी में सिर्फ एक दिन के लिए थीं। 

इसे भी पढ़ें- Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह ने 'वेलकम बैक' को कह दिया 'गुडबाय अगेन', भड़के नेटिजंस लगा रहे क्लास
 

निर्माता ने कहा था रोमिंग पैक लेने के लिए
सारा ने बताया कि मुझे विक्की से और दिनेश विजान (निर्माता) के साथ बातचीत करनी थी। तो निर्माता ने मुझे एक वॉयस नोट भेजा, जिसमें था कि 400 रुपये में आती है आप इसे ले सकते हैं। सारा ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा, मैंने उनको कहा कि मैं अभी अपने हेयर ड्रेसर से हेयरस्पॉट लेने में बिजी हूं और मेरे पास रोमिंग नहीं है। सारा ने कहा, हालांकि मुझे ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए था। 
विज्ञापन

एक दिन के लिए इतनी फिजूलखर्ची क्यों
इसके बाद सारा ने वहां खड़े किसी शख्स से पूछा कि क्या आपके पास रोमिंग है, तो उसने कहा हां बिल्कुल है। तब सारा ने उनसे उसकी कीमत पूछी और चौंक गईं। सारा ने कहा कि वह रोमिंग पैक एक महीने के लिए था और मैं सिर्फ वहां एक दिन के लिए थी। तो मैं उसे क्यों लेती, मैंने कहा इससे बचके रहो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें