फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal Birthday: विक्की के बर्थडे पर ZHZB के मेकर्स ने फैंस को दिया तोहफा, रिलीज हुआ फिल्म का पहला गाना

Tue, 16 May 2023 10:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस ट्रैक को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है।
विज्ञापन
जरा हटके जरा बचके - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल आज (16 मई) को अपना बर्थडे मना रहे हैं। इस खास दिन पर जरा हटके जरा बचके फिल्म के मेकर्स ने विक्की कै फैंस को शानदार तोहफा दिया है। दरअसल, निर्माताओें ने निर्माताओं ने उनकी आगामी फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने का टाइटल 'फिर और क्या चाहिए'' है।

विज्ञापन

मेकर्स ने खास अंदाज में दी बधाई
मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर गाने की छोटी सी झलक दिखाई है। साथ ही पोस्ट को मजेदार कैप्शन भी दिया है। इस पोस्ट में लिखा है, "यह खास गिफ्ट केवल हमारे रांझा, दिलजानिए, हमारे कप्पू उर्फ विक्की कौशल के लिए है। आपको जन्मदिन की 'हटके' शुभकामनाएं।''इस पोस्ट पर अब  लोगों को रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। ज्यादातर लोगों को फिल्म का गाना काफी पसंद आ रहा है। अरिजीत सिंह की आवाज में फैंस को यह गाना काफी भा रहा है। कई यूजर्स इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।

अरिजीत सिंह ने गाया है गाना
बता दें कि इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस ट्रैक को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। दो जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म में सारा अली खान, राकेश बेदी, अनुभा फतेहपुरिया, नीरज सूद, शारिब हाशमी और इनामुल हक भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी कॉलेज की दो प्रेमियों कपिल और सौम्या (विक्की और सारा) की शादी के इर्द-गिर्द घूमती है। वे बहुत प्यार करते हैं, लेकिन किसी वजह से वह एक दूसरे को कट्टर दुश्मन बन जाते हैं और अपने अलग रास्ते जाना चाहते हैं।
Filmy Wrap: SRK ने किया 'डॉन 3' से किनारा और राखी ने आदिल पर लगाया सनसनीखेज आरोप, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन

फैंस को पसंद आया ट्रेलर
हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के अलावा विक्की जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर में भी नजर आने वाले हैं। फैंस को उनकी दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
Aishwarya Rajesh: 'श्रीवल्ली का किरदार मुझे सूट करता', 'पुष्पा' में रश्मिका के अभिनय पर ऐश्वर्या ने उठाए सवाल!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें