फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आपने हमें अपने बगैर जीना नहीं सिखाया', आशा भोसले को याद कर भावुक हुईं पोती जनाई; शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Sun, 19 Apr 2026 01:37 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zanai Bhosle Remembers Asha Bhosle: आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने उन्हें याद किया है। उनकी याद में उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक पोस्ट लिखी है। इस पर सेलेब्स ने कमेंट किए हैं।
विज्ञापन
आनंद, आशा भोसले, जनाई - फोटो : इंस्टाग्राम@zanaibhosle
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की महान गायिका आशा भोसले ने 12 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से उनकी पोती जनाई भोसले काफी उदास हैं। वह अब भी अपनी दादी के गुजर जाने का शोक मना रही हैं। हाल ही में जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। जनाई ने अपनी दादी की याद में पुरानी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसके साथ उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखी है। 
विज्ञापन

पोती ने किया आशा भोसले को याद
शनिवार की शाम को जनाई ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की और एक पोस्ट लिखी। उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें से एक में आशा भोसले अपने बेटे आनंद और पोती जनाई के साथ गाते हुए दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह जनाई को गले लगाते हुए दिख रही हैं, जबकि तीसरी तस्वीर में वह दिवाली के जश्न के दौरान दीयों की एक थाली पकड़े हुए हैं।


जनाई की पोस्ट में क्या है?
तस्वीरों के साथ कैप्शन में जनाई भोसले ने लिखा 'बहुत सोचने-विचारने के बाद, मुझे एहसास हुआ कि आपने हमें जीना तो सिखाया, लेकिन आपके बिना जीना नहीं सिखाया। आपकी कमी हर पल, हर घंटे, हर मिनट, हमारी हर सांस के साथ महसूस होती है। मुझे यह भी पता है कि आप मेरे अंदर ही जिंदा हैं।'

सेलेब्स ने किए कमेंट
जनाई की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है। काजोल ने कमेंट करते हुए दिल वाला इमोजी बनाया है। तनीषा मुखर्जी ने एक हंसने वाला और एक दिल वाला इमोजी कमेंट किया है। कॉमेडियन नवीन प्रभाकर ने रोने वाला और हाथ जोड़ने वाला इमोजी कमेंट किया है। अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने भी पोस्ट पर दिल वाला इमोजी कमेंट किया है।

विज्ञापन

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
ख्याल रहे कि आशा भोसले का निधन रविवार, 12 अप्रैल को हुआ। सीने में इन्फेक्शन और कमजोरी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को किया गया। इसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें