फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दंगल’ फेम एक्ट्रेस जायरा वसीम ने किया निकाह, साझा की तस्वीरें; 18 की उम्र में छोड़ दिया था बॉलीवुड

Fri, 17 Oct 2025 11:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dangal Actress Zaira Wasim Get Married: आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में अभिनय कर चुकीं जायरा वसीम ने निकाह कर लिया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने निकाह की तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन
जायरा वसीम की निकाह की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@zairawasim_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में छोटी गीता फोगट का रोल कर चुकीं जायरा वसीम ने अपने निकाह की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। निकाह की तस्वीरों में वह अपने शौहर के साथ नजर आ रही हैं। फैंस ने जायरा वसीम को निकाह की मुबारकबाद दी है। 

विज्ञापन


जायरा ने पोस्ट साझा कर लिखा- ‘कुबूल है’
जायरा वसीम ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने निकाह की कुछ तस्वीरें साझा की। एक तस्वीर में वह निकाहनामे पर साइन कर रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह अपने शौहर के साथ खड़ी हैं। जायरा ने अपने निकाह में लाल जोड़ा पहना है। इन तस्वीरों के साथ पोस्ट पर जायरा ने लिखा है, ‘कुबूल है, कुबूल है, कुबूल है।’ 


चार साल का रहा फिल्मी करियर 
आमिर की फिल्म ‘दंगल(2016)’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार(2017)’ जैसी फिल्मों में अपने उम्दा अभिनय के लिए जायरा वसीम को भी आज याद किया जाता है। वह प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काय इज पिंक(2019)’ में भी नजर आईं। महज चार साल के करियर के बाद अचानक एक दिन जायरा ने बॉलीवुड छोड़ने का एलान कर दिया। यह जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। जायरा का कहना था कि वह धर्म के रास्ते पर चलना चाहती है इसलिए अभिनय की दुनिया से दूरी बना रही हैं। जब जायरा ने बॉलीवुड छोड़ा तो उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें