फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा को पति जहीर इकबाल ने क्यों कहा शैतान? एक्ट्रेस ने भी पोस्ट पर दिया रिएक्शन

Fri, 17 Oct 2025 11:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zaheer Iqbal Social Media Post About Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा के पति और एक्टर जहीर इकबाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की जिसमें वह एक्ट्रेस को शैतान कह रहे हैं। आखिर इस तरह की बात जहीर इकबाल ने क्यों कही? 

विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में जहीर ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधरा’ का ट्रेलर शेयर किया। इस ट्रेलर के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। इसी कैप्शन में वह सोनाक्षी को शैतान कह रहे हैं। 

सोनाक्षी की एक्टिंग को सराहा 

विज्ञापन

जहीर इकबाल अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘मेरी पत्नी ने अपने टैलेंट से दुनिया को फिर से चौंका दिया है। मैं हमेशा कहता था कि सोनाक्षी में थोड़ा शैतान है। ‘जटाधार’ ने इस बात को ऑफिशियल कर दिया है। फिल्म की पूरी टीम को बधाई।’  
 


सोनाक्षी ने भी दिया रिएक्शन
सोनाक्षी ने भी पति जहीर की पोस्ट पर रिएक्शन दिया। उनके कमेंट के बदले में आई लव यू लिखा। जल्द ही सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'जटाधरा' रिलीज होगी। इसमें वह एक दमदार किरदार कर रही हैं। सोनाक्षी के लुक और किरदार की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें