दो साल के करियर में दी सुपरहिट फिल्में
हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, उसका नाम जायरा वसीम है। उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम के जरिए अपने निकाह की जानकारी साझा की। जायरा के करियर फ्रंट की बात करें तो करियर बहुत लंबा नहीं रहा। चार साल के एक्टिंग करियर में जायरा ने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की। आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में जायरा ने छोटी गीता फोगट का रोल किया। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 2070 करोड़ रुपये कमाए थे। 'सीक्रेट सुपरस्टार' में भी आमिर खान और जायरा ने साथ अभिनय किया। इस फिल्म ने भी 912.75 करोड़ रुपये की कमाई वर्ल्डवाइड की थी।
आमिर ही नहीं प्रियंका चोपड़ा संग की चर्चित फिल्म
आमिर खान के अलावा जायरा वसीम ने फिल्म ‘द स्काय इज पिंक’ में प्रियंका चोपड़ा के साथ अभिनय किया। इस फिल्म में आयशा चौधरी नाम का किरदार निभाया। ‘द स्काय इज पिंक’ में एक परिवार की इमोशनल जर्नी थी। फिल्म में जायरा ने प्रियंका चोपड़ा की बेटी का रोल किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक कलेक्शन करने में कामयाब रही।