दिलजीत का पोस्ट
दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके वीडियो 'चार्मर' की एक्ट्रेस का जबरदस्त डांस नजर आ रहा है। दिलजीत ने इस शानदार वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, AURA साल का सबसे अच्छा एल्बम। अगला वीडियो CHARMER 20 अक्तूबर 2025 को रिलीज होगा। इस वीडियो में सान्या मल्होत्रा नजर आएंगी। @sanyamalhotra_।'
'ऑरा' एल्बम के बारे में
2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम चुकीं मानुषी छिल्लर इन दिनों दिलजीत दोसांझ संग उनके नए एल्बम 'ऑरा' को लेकर चर्चे में हैं। इस एल्बम के गाने में हसीना का किलर अंदाज देखने को मिला। 'ऑरा' के गाने 'हीरे कुफर करें' में मानुषी ने अपने सिजलिंग मूव्स से पूरी लाइमलाइट बटोरी। दिलजीत दोसांझ के इस एल्बम का गाना 15 अक्तूबर को रिलीज हुआ था। अब उनका नया वीडियो 'चार्मर' 20 अक्तूबर को रिलीज होने वाला है, जिसमें सान्या मल्होता नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: शाहरुख ने बताया क्यों हैं सुपरस्टार? सलमान के परिवार को लेकर कही ये बात; मंच पर साथ नजर आए तीनों खान