आदिल हुसैन की फिल्म 'जेड प्लस' इसी हफ्ते रिलीज होने जा रही है। कॉमन मैन और भारतीय राजनीति को लेकर बनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए आदिल हुसैन ने सनी देओल के गाड़ी का पंचर ठीक किया।
'जेड प्लस' एक आम आदमी की कहानी है, जिसे मंत्री महोदय 'जेड' सुरक्षा दिलवाते हैं। धीरे-धीरे कहानी बढ़ती जाती है। फिल्म का निर्देशन डॉक्टर चंद्रकांत द्विवेदी ने किया है। राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'जेड प्लस' में आदिल हुसैन एक पंक्चरवाले का किरदार निभा रहे हैं।
वैसे सनी देओल भी इस फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा बन कर काफी उत्साहित हैं। सनी देओल ने डॉक्टर चंद्रकांत द्विवेदी के साथ ही फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' भी पूरी की है, जो रिलीज होने के लिए तैयार है।