सलमान खान अपनी मजाक करने की आदत से कभी बाज नहीं आते। दिल में जो भी आता है, बिना सोचे समझे कह जाते हैं। लेकिन कई बार इससे सामने वाला खफा हो जाता है। इस बार उनका शिकार बनी थीं कैटरीना।
अपनी बहन अर्पिता की शादी के जश्न में सलमान खान ने मस्ती तो खूब की। लेकिन इस दौरान वो कटरीना की टांग खींचने से भी बाज नहीं आए। मजाक में सलमान कैट को कैटरीना कपूर बोल गए तो कभी ये कह डाला कि मैंने तो कैटरीना खान बनने का मौका दिया था, लेकिन वह कैटरीना कपूर बन गईं।
इस मजाक से बाकी लोगों को तो हंसी आई, लेकिन यह कैट को पसंद नहीं आया। इसके बाद खबर ये आई कि कटरीना कैफ, सलमान से इतनी खफा हो गईं कि वो आयुष-अर्पिता के रिसेप्शन पर नहीं पहुंची। जबकि उन्हें रिसेप्शन का इंविटेशन मिला था।
इस बात की भनक जब सल्लू को लगी तो वो भला कैट को खफा कैसे रहने देते। सल्लू ने कैटरीना के घर जाकर उनसे माफी मांगी और उन्हें मना भी लिया है।