फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का निर्माण कर रहे हैं और उनकी आगामी फिल्म सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' है, जो दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। वहीं, आज यानी 2 सितंबर को वाईआरएफ ने 'टाइगर 3' का पहला पोस्टर लॉन्च किया है। जारी किए गए इस पोस्टर में कटरीना और सलमान काफी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं, जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस के दिलों में बेचैनी बढ़ गई है।
स्पाई यूनिवर्स बना रहे आदित्य चोपड़ा
'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' की अपार सफलता को देखने के बाद आदित्य चोपड़ा ने 'वॉर' और 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माणा किया। 'पठान' के बाद आदित्य चोपड़ा ने आधिकारिक तौर पर खुलासा किया था कि वह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का निर्माण कर रहे है। स्पाई यूनिवर्स का क्रॉसओवर 'पठान' के साथ शुरू हुआ, जिसमें एक एड्रेनालाईन पंपिंग एक्शन सीक्वेंस में शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ नजर आए थे।
Kartik-Karan Johar: करण जौहर के घर के बाहर नजर आए कार्तिक आर्यन, साथ में करने जा रहे फिल्म?
मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म
वाईआरएफ ने आधिकारिक तौर पर 'टाइगर 3' के पहले पोस्टर में खुलासा किया है। बता दें कि 'टाइगर 3' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के बाद 'टाइगर 3' सलमान की तीसरी स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा एक्टर इमरान हाशमी भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 'टाइगर 3' दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।