फैन मेड वीडियो की हो रही चर्चा
हाल ही में यशराज ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया। इसमें स्पाई यूनिवर्स के किरदारों की एक ग्रुप चैट दिखाई गई है। कबीर के अलावा पठान, उनकी जोड़ीदार रुबाई, टाइगर और उनकी पार्टनर जोया जैसे किरदार को इस चैट में देखा जा सकता है। वीडियो में आलिया भट्ट और शरवरी भी नजर आती हैं जो जल्द ही 'अल्फा' नाम की फिल्म से इस यूनिवर्स में जुड़ेंगी चैट में सभी किरदारों के बीच मजेदार बातें होती हैं, लेकिन अचानक सबको ग्रुप से हटा दिया जाता है। फिर जूनियर एनटीआर 'एक्स मास्टर' के नाम से चैट में एंट्री लेते हैं, जिससे कबीर समेत सभी हैरान रह जाते हैं।
Rajinikanth Films: 'बुलंदी' से लेकर 'अंधा कानून' तक, बॉलीवुड की इन फिल्मों में नजर आए रजनीकांत
मेकर्स ने किया फैंस से खास वादा
इस इस फैन मेड वीडियो की तारीफ फिल्म के मेकर्स ने भी की है। मेकर्स ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "कहना पड़ेगा कि आपने वॉर 2 की मार्केटिंग शुरू होने से पहले ही कमाल कर दिया है! 14 अगस्त 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में तबाही मचेगी।
अयान ने किया फिल्म का निर्देशन
वॉर 2 की बात करें तो इस फिल्म में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इससे पहले आई वॉर का निर्देशन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया था।