फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी बाजार में हंगामे के बाद बाबा रामदेव की अब बॉलीवुड में एंट्री

Tue, 20 Jun 2017 03:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
बाबा रामदेव
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने बेहद कम वक्त में ही मार्केट को हाइजैक कर लिया है। महज कुछ सालों में ही बाबा की कंपनी पतंजलि 10 हजार करोड़ से ज्यादा की हो गई लेकिन बाबा हैं कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। एक के बाद एक बाबा रामदेव नए प्रोडक्ट्स लेकर मार्केट में उतर रहे हैं। अब योगगुरु एक ऐसे प्रोडक्ट के साथ मार्केट में आ रहे हैं जिसे सुनकर आपको यकीन नहीं होगा।
विज्ञापन


आपने बाबा रामदेव को ना जाने कितने ही रिएलिटी शोज में देखा होगा। कभी शिल्पा शेट्टी के साथ तो कभी कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के साथ। कभी किसी डांस रिएलिटी मे तो कभी सिंगिंग रिएलिटी शो में। बाबा जहां भी गए धमाल मचा दिया। बाबा ने जिस शो में शिरकत की उसने टीआपी के रिकॉर्ड तोड़ दिए लेकिन अब यही रिएलिटी शोज वाले बाबा बाबा करने वाले हैं क्योंकि बाबा अब इंटरटेनमेंट के बादार में अपना नया प्रोडक्ट उतारने वाले हैं।

सूत्र बताते हैं कि बाबा रामदेव अब एक सिंगिंग रिएलिटी शो लॉन्च करने वाले हैं और योग गुरु ने इसके लिए मुंबई के एक बड़े प्रोडक्शन हाउस से हाथ भी मिलाया है। बाबा के साथ इस रिएलिटी शो को कोप्रोड्यूस करने के लिए मुंबई की फेमस प्रोडक्शन हाउस कोलोजियम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड आगे आई है। बता दें कि कोलोजियम ने मास्टरशेफ इंडिया और रोडीज जैसे शोज बनाए हैं।
विज्ञापन


बाबा का ये शो बाकी सिंगिंग रिएलिटी शोज की तरह नहीं होगा बल्कि इस शो की थीम बिल्कुल अलग है और कॉन्सेप्ट भी बिल्कुल अलग है। दरअसल बाबा का ये शो अगले भजन सम्राट की खोज होगा। खबर तो ये भी है कि बाबा रामदेव को प्रोडक्शन हाउस के साथ साथ टीवी चैनल का भी साथ मिल गया है। बाबा का ये शो लाइफ ओके पर आने की खबर है। बाबा रामदेव के इस शो में बाबा खुद ही जज होंगे और उनके साथ इस शो को जज करने के लिए बाबा के साथ आपको सोनू निगम भी दिख सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें