फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey-Shalini: हनी सिंह और शालिनी तलवार की राहें हुईं अलग, प्यार-शादी..फिर 12 साल बाद हुआ तलाक...

Tue, 07 Nov 2023 07:22 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पंजाबी सिंगर हनी सिंह अपने रैप गानों के लिए बेहद मशहूर हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। हनी सिंह का उनकी पत्नी शालिनी से तलाक हो गया है। 
विज्ञापन
हनी सिंह और शालिनी तलवार - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर हनी सिंह अपने रैप गानों के लिए बेहद मशहूर हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। हनी सिंह का उनकी पत्नी शालिनी से तलाक हो गया है। इस तलाक को दिल्ली की एक अदालत ने मंजूरी देते हुए ढाई साल पुराने मुकदमे को खत्म करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


 

कहते है कि वक्त के साथ साथ रिश्ते भी बदल जाते हैं और ये बाद शायद सच भी है। हनी सिंह के केस में भी ऐसा ही हुआ है। 20 साल के रिलेशनशिप के बाद हनी सिंह ने अपने बचपन के प्यार शालिनी के साथ शादी की थी, लेकिन शादी के 12 साल बाद वह दोनों अलग हो गए। हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार तलाक फाइनल हो गया है। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी के तलाक को मंजूर दे दी है। पिछले साल शालनी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। बता दें कि हनी सिंह और शालिनी ने अपनी 12 साल की शादी तोड़ दी है।

हनी सिंह, शालिनी तलवार - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्रों की मानें तो दिल्ली में फैमिली कोर्ट में परमजीत सिंह ने दोनों के तलाक को मंजूरी दी है। ये फैसला दोनों ही पक्षों के समझौते के बाद लिया गया है जिसमें शालिनी तलवार ने हनीं सिंह पर लगाए आरोप वापस ले लिए हैं। दरअसल शालिनी तलवार ने सिंगर पर मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों से सिंगर की खूब बदनामी हुई थी। अब यही आरोप वापस लेते हुए और दोनों पक्षों के समझौते के बाद ही निचली अदालत ने ये फैसला लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि हनी सिंह की शादी 2011 में हुई थी। दोनों की लव स्टोरी स्कूल में शुरू हुई थी और उन्होंने करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। अब शादी के 12 साल बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: आनंद बिहारी यादव अब नहीं रहे सीसीएल टीम के मालिक, शारजाह से शुरू होगा इस साल का मुकाबला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें