रैपर यो यो हनी सिंह के आने वाले म्यूजिक रिएलिटी टीवी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' के सेट पर खुद को चोटिल कर बैठे। हनी सिंह शो के पहले एपीसोड की शूटिंग करते हुए गिर पड़े।
वह 'इंडियाज रॉ स्टार' में प्रतियोगियों के मार्गदर्शक (मेंटॉर) के रूप में दिखाई देंगे । शो से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "जब हनी सिंह पहले एपीसोड के अंतिम चरण की शूटिंग कर रहे थे, तो उनके साथ दुर्घटना हो गई। वह फिसल कर गिर पड़े"।