एक अंग्रेजी अखबार के अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो और उसके साथ के ट्वीट पर दीपिका पादुकोण का जवाब ट्विटर पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है और कई हस्तियों ने खुलकर इस मामले में दीपिका का साथ दिया है।
दरअसल एक अंग्रेजी अखबार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दीपिका पादुकोण का एक वीडियो पोस्ट किया और उसके नीचे लिखा, "ओह माय गॉड ! दीपिका पादुकोण क्लीवेज शो!"
इस पर दीपिका पादुकोण ने इस अंग्रेजी अखबार को ट्वीट कर जवाब दिया, "हां, मैं एक औरत हूं। मेरे पास स्तन हैं, क्लीवेज है। आपको कोई समस्या है इस बात से ?"
फिर अंग्रेजी अखबार ने दीपिका के इस गुस्से पर जवाब देते हुए एक ट्वीट किया, "दीपिका, हम तो आपकी तारीफ कर रहे हैं। आप बेहद खूबसूरत हैं और हम चाहते हैं कि हर किसी को इस बात का पता चले"।