फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशराज की 'धूम 3' और 'जब तक है जान' का फर्स्ट लुक

Mon, 24 Sep 2012 03:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यशराज बैनर अपनी रोमांटिक-एक्शन फिल्मों के लिए खास तौर पर जाना जाता है। हाल ही में यशराज बैनर की फिल्मों के प्रोमो की झलक यू ट्यूब पर देखने को मिली।
विज्ञापन


जब तक है जान
शाहरूख, कैटरीना और अनुष्का स्टारर फिल्म 'जब तक है जान' का निर्देशन यश चोपड़ा कर रहे हैं। इस फिल्म के प्रोमो की खास बात रही कि इसको अपलोड करते ही कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने इसे लाइक किया।

शाहरूख खान इस फिल्म में समीर नामक एक सेना के जवान की भूमिका निभाएंगे साथ ही कैट और अनुष्का से इश्क फरमाते भी दिखेंगे।

इस फिल्म से यश चोपड़ा तकरीबन सात साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। 'जब तक है जान' 13 नवंबर को रिलीज होगी।

धूम 3
यश राज फिल्म के बैनर तले ही बन रही फिल्म 'धूम 3' भी एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस फिल्म को विजय कृष्णा आचार्य डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म की खास बात है कि इसमें अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा के साथ इस बार आमिर खान भी दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म होगी जिसे आई मेक्स थिएटर में रिलीज़ किया जाएगा। यदि ऐसा होता है तो इस फिल्म के जरिए फिल्म जगत को नई तकनीक से रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा। इस फिल्म के प्रोमोज भी हाल ही में जारी किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें