नादिरा और राज बब्बर की बिटिया जूही बब्बर की शादी अनूप सोनी से पिछले साल ही हुई थी। और इसी साल छह सितंबर को जूही बब्बर ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया।
हाल ही में बेटे के नामकरण पर खास कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें राज बब्बर, नादिरा, जूही, अनूप और बब्बर फैमिली के कई नजदीकी दोस्त शामिल हुए थे। इस खास कार्यक्रम में सलमान खान का परिवार भी शामिल था।
सलमान खान के पिता व मशहूर लेखक सलीम खान ने ही जूही के बेटे का नामकरण किया। बताते हैं कि कई सालों पहले जूही बब्बर का नाम भी राज बब्बर ने मुंशी प्रेमचंद्र के बेटे के कहने पर रखा था। नादिरा व राज दोनों ही हिंदी और उर्दू साहित्य में काफी दिलचस्पी रखते हैं इसलिए उन्हें जूही नाम बेहद पसंद आया था।
परिवार की ही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार राज बब्बर के आग्रह पर जूही के बच्चे का नाम सलीम साहब ने रखा। सलीम ने बच्चे को इमाम नाम दिया है। गौरतलब है कि सलीम खान ने जूही को बहुत पहले ही कहा था कि उनका बच्चा हो तो यही नाम रखें और जूही ने उनकी बात मान भी ली है। फिलहाल पूरा बब्बर परिवार इस नये मेहमान के आने की खुशियां मना रहा है।