यशराज फिल्म्स ने हाल ही में दो नए चेहरे आदर जैन और आन्या सिंह है लॉन्च किए हैं। दोनों जल्द ही इस बैनर की फिल्म 'कैदी बंद' में नजर आएंगे जिसका पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
पोस्टर में आदर और आन्या के साथ कई और एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं। इस म्यूजिकल फिल्म को हबीब फैजल डायरेक्ट कर रहे हैं। हबीब इससे पहले दो दूनी चार, इशकजादे और दावत-ए-इश्क जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 'कैदी बंद' 25 अगस्त को रिलीज होगी।
Yash Raj's next film release is #QaidiBand... Introduces Raj Kapoor's grandson #AadarJain with newcomer #AnyaSingh... pic.twitter.com/4BmVBXMQwK
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 18, 2017
आदर कपूर खानदान की पांचवी जेनरेशन हैं। ये बॉलीवुड में बतौर एक्टर उनकी पहली फिल्म होगी। इससे पहले आदर ने करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में बतौर असिस्टेंट काम किया था।