फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमाघरों की ये तकनीक अब आई यशराज फिल्म्स के गानों में, देश में ऐसा प्रयोग करने वाली पहली कंपनी

Wed, 07 Oct 2020 01:35 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • यशराज फिल्म्स देश का पहला म्यूजिक लेबल बैनर बन गया है।
  • गीतों की एलबम को डॉल्बी एटमॉस में रिलीज किया है।
  • सिनेमाघरों की दुनिया में डॉल्बी एटमॉस आज के समय में सबसे प्रचलित साउंड सिस्टम है।
विज्ञापन
यशराज फिल्म्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमाघरों में अब तक दर्शकों ने हाई फाई साउंड, डॉल्बी डिजिटल साउंड और लेटेस्ट डॉल्बी एटमॉस का मजा खूब लिया होगा। लेकिन, यशराज फिल्म्स देश का पहला म्यूजिक लेबल बैनर बन गया है जिसने अपने गीतों की एलबम को डॉल्बी एटमॉस में रिलीज किया है। और यह कारनामा हुआ है इस प्रोडक्शन हाउस के फिल्म इंडस्ट्री में सफलतापूर्वक 50 साल पूरे करने के मौके पर। इस एलबम को 'बेस्ट ऑफ वाईआरएफ' नाम से रिलीज किया है।

विज्ञापन


सिनेमाघरों की दुनिया में डॉल्बी एटमॉस आज के समय में सबसे प्रचलित साउंड सिस्टम है। डॉल्बी एटमॉस संगीत की दुनिया में वह तकनीकी है जिसके जरिए श्रोताओं को गाए हुए गीत के अलावा उसके आसपास बजाए जाने वाले संगीत उपकरणों की ध्वनि भी बिल्कुल साफ और एकदम अलग सुनाई देगी। यहां श्रोता उस गीत का आनंद संगीत को भी पृथक करके ले सकते हैं। यह तकनीक अब तक सिर्फ सिनेमाघरों में उपस्थित साउंड सिस्टम तकनीक ही दे पाते थे। लेकिन, यशराज फिल्म्स ने डॉल्बी लैबोरेट्रीज के साथ नए समझौते के तहत पिछले कुछ समय में रिलीज हुए और आने वाले समय में रिलीज होने वाले अपने सभी गीतों को इसी तकनीक के तहत रिलीज करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

इस नए समझौते के बारे में  यशराज फिल्म्स का कहना है कि यशराज फिल्म्स हमेशा नई-नई तकनीकों के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार रहा है और उसने हमेशा अपने प्रोजेक्टों में इन तकनीकों का इस्तेमाल किया है। डॉल्बी एटमॉस तकनीकी के साथ हाथ मिलाने का मामला भी स्टूडियो की प्राकृतिक सोच पर ही निर्भर था। इससे हमारे श्रोताओं को संगीत की दुनिया में एक नया अनुभव मिलेगा। साथ ही यह हमारे लिए भी गेम चेंजर साबित हो सकता है। 

इधर, डॉल्बी लैबोरेट्रीज का इस बारे में कहना कि यह संगीतकारों को अलग-अलग प्रयोग करने की संभावनाएं और खुद को एक नए तरीके से पेश करने का मौका देता है। हमें बहुत खुशी है कि यशराज फिल्म्स के साथ हमने अपनी तकनीक को सालों साल साझा किया है। हम आगे भी साथ मिलकर इसी तरह काम करते रहेंगे और एक दूसरे का अपनी तकनीकियों को आगे बढ़ाने में समर्थन करेंगे।

पढ़ें: एम्स की फॉरेंसिक जांच पर सुशांत के परिवार के वकील ने उठाए सवाल, सीबीआई को पत्र लिखकर की ये मांग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें