फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यमला पगला दीवाना फिर से' की शूटिंग शुरू, ये खास सवारी आपको दिला सकती है जय-वीरू की याद

Sun, 13 Aug 2017 12:14 PM IST
amarujala.com- Presented by :शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
यमला पगला दीवाना
विज्ञापन
अगर आप भी 'यमला पगला दीवाना' की तिकड़ी का काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है। अब इस बेहतरीन फिल्म के तीसरे सीक्वल की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं। लेकिन अगर आप इस फिल्म के सेट की पहली तस्वीरों को देखेंगे तो आपको एक बार फिर से जय और वीरू की दोस्ती याद आ जाएगी। वो इसलिए क्योंकि इन तस्वीरों में धर्मेन्द्र और बॉबी देओल उसी खास बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं जो फिल्म 'शोले' के जय और वीरू की खास सवारी थी। 
विज्ञापन


इस पिक्चर को बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ शेयर किया है। बॉबी ने लिखा, 'यमला पगला दीवाना फिर से की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सेट की पहली तस्वीर'।    Yamla and Deewana waiting for the Pagla to join ... on set YPD- phir se!! #myinspiration #lookuptohim #yamlapagladeewana #shootmode #workmode #feeling #blessed
विज्ञापन
A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on Aug 12, 2017 at 4:06am PDT

फिल्म 'शोले' अपने समय की बेहतरीन फिल्मों में से एक थी जिसे पर्दे पर दोबारा उतारना बेहद मुश्किल है। लेकिन उनकी बाइक की खास राइड को लोग आज भी याद करते हैं और उसी याद को एक बार फिर से फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में दोबारा उतारने की कोशिश की गई है। 

पढ़ें- ये हैं धर्मेंद्र की बेटियां अजीता और विजेता, 60 सालों से कहां गुमनाम हैं देओल परिवार की ये दो सदस्य

इस पिक्चर में धर्मेन्द्र बुलेट चला रहे हैं तो साइड कार पर बॉबी अपने पापा के साथ को एंंज्वॉय करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही दोनों का लुक काफी कूल लग रहा है जो आपको आसानी से अट्रैक्ट कर सकता है। 

'यमला पगला दीवाना' फिल्म में धर्मेन्द्र अपने दोनों बेटों बॉबी और सनी के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में तीनों की जुगलबंदी को दर्शकों ने काफी सराहा था। साल 2011 में ये फिल्म पर्दे पर रिलीज हुई थी जिसके बाद इस फिल्म का दूसरा सीक्वल साल 2013 और अब इस फिल्म के तीसरे सीक्वल की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें