बता दें इससे पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर देख आप भी यही कहेंगे कि इस बार देओल फैमिली मस्ती के मूड में लौटी है। 2011 में आई यमला पगला दीवाना को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। हालांकि 2013 में यमला पगला दीवाना-2 कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। इससे पहले यमला पगला दीवाना फिर से के अब तक कई पोस्टर, दो गाने और टीजर रिलीज किए जा चुके हैं।
फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं पंजाबी फिल्ममेकर नवनीत सिंह। जबकि प्रोडक्शन का जिम्मा संभाला है सनी देओल ने। पहले 'यमला पगला दीवाना फिर से' 15 अगस्त पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' भी इसी स्वतंत्रता दिवस रिलीज हो रही है। इस वजह से फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' के मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 31 अगस्त कर लिया है।
यहां देखें गाना