फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर संग काम कर चुके इस कोरियोग्राफर ने की सुसाइड, लंबे समय से चल रहे थे परेशान

Fri, 24 Aug 2018 12:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम करे चुके बॉलीवुड के डांसर अभिजीत शिंदे ने पंखे से लटकर खुदकुशी कर ली है। गुरूवार को अभिजीत का शव उनके घर में लटका हुआ मिला। साथ ही एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि उनके बैंक अकाउंट को बेटी के नाम ट्रांसफर कर दिया जाए। वहीं अभिजीत की पत्नी का कहना है कि वह लंबे समय से परेशान चल रहे थे और काफी डिप्रेशन में रहते थे। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अभिजीत अपनी पत्नी और बेटी के घर छोड़ने के बाद लंबे समय से परेशान चल रहे थे। उन्हें बेटी से मिलने की इजाजत भी नहीं मिल रही थी। जिसके चलते वह काफी डिप्रेशन में थे। इससे परेशान होकर उन्होंने सीलिंग फैन में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली।

बताया जा रहा है कि अभिजीत ने जिस समय फांसी लगाई उस समय उनके घर का दरवाजा खुला हुआ था। जिसके बाद फ्लैट में मौजूद लोगों ने सीलिंग फैन पर लटके उनके शव को देखा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और इस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पहला खुदकुशी का मामला नहीं है। इससे पहले नाना पाटेकर की फिल्म 'अब तक छप्पन' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले असिस्टेंट डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर रविशंकर आलोक ने भी पिछले महीने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। रविशंकर के भाई ने बताया कि वो लंबे समय से काम ना मिलने के कारण डिप्रेशन में थे।

माना जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली। पिछले ही महीने तमिल इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने वलासारावक्कम में स्थित अपने घर पर ही फांसी लगाकर जान दे दी। प्रियंका तमिल टीवी शो वामसम में ज्योतिका के किरदार के लिए फेमस थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें