रोमांस के बाद अब बारी कॉमेडी की है। हिट फिल्म रही 'यमला पगला दीवाना' की सीक्वल फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है।
धर्मेंद्र एक बार फिर अपने दोनों बेटों के साथ दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं। उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म यमला पगला दीवाना इस शुक्रवार रिलीज हो रही है।
फिल्म की कहानी पुरानी 'यमला पगला दीवाना' से अलग है। फिल्म की मेल स्टारकॉस्ट तो वही है इस बार बदलाव नायिका को लेकर है।
पिछली फिल्म में कुलराज रंधांवा की जगह इस फिल्म में नेहा शर्मा मुख्य किरदार निभा रही हैं। फिल्म का प्लाट सिचुएशनल कॉमेडी है।
इस फिल्म को संगीत सिवान ने निर्देशित किया है जबकि 'यमला पगला दीवाना' के पहले पार्ट को समीर कार्निक ने निर्देशित किया था।
'यमला पगला दीवाना' के साथ कोई और फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज नहीं हो रही है। इस फिल्म को अलावा दर्शकों को मल्टीप्लेक्स में पिछले शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' भी देखने को मिलेगी।
इस फिल्म के अलावा हिंदी की एक छोटे बजट की फिल्म 'क्यूं हुआ अचानक' भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म में कश्मीरा शाह, असीम अली खान और हैजल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।