फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद आहूजा के साथ फिल्म देखने पहुंचीं सोनम कपूर, कई बॉलीवुड स्टार्स भी आए नजर

Thu, 31 May 2018 10:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
veere di wedding
विज्ञापन
तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर खान 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म से बॉलीवुड में दोबारा एंट्री कर रही हैं। इस फिल्म में करीना के साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी नजर आएंगी। शंशाक घोष की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' 1 जून को रिलीज हो रही है। बुधवार रात इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की।
विज्ञापन


स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान स्वरा अलग और बेहतरीन अंदाज में स्वरा पहुंचीं। स्वरा के अलावा स्क्रीनिंग में अनिल कपूर, संजय कपूर, बोनी कपूर के साथ बेटी जान्हवी कपूर और खुशी कपूर को स्पॉट किया गया।

वहीं शादी के बाद सोनम और आनंद को उनकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की स्पेशल स्क्रीनिंग में स्पॉट किया गया। हालांकि फिल्म की लीड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई। करीना कपूर खान ने इस इवेंट में हिस्सा न लेने की वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


बात की जाए फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की तो अनिल कपूर और एकता कपूर की कंपनी मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म 1 जून 2018 को रिलीज होगी। तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर की यह कमबैक फिल्म है। फिल्म में लव, सेक्स, रिलेशनशिप, शादी और दोस्ती को उजागर करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें